Today News Wrap: कई राज्यों में थम जाएगा प्रचार, भोपाल में आज PM Modi करेंगे मेगा रोड शो, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Apr 2024 11:33 AM

विज्ञापन

Today News Wrap

Today News Wrap: दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन हैं. आज कई राज्यों में प्रचार का शोर थम जाएगा. वहीं पीएम मोदी भोपाल में रोड शो करने वाले हैं. इधर, राहुल गांधी अस्वस्थ होने के चलते कुछ दिनों के विराम के बाद आज से चुनाव प्रचार फिर शुरू करेंगे. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

विज्ञापन

24 अप्रैल की बड़ी खबरें

  • भोपाल में आज शाम रोड शो करेंगे पीएम मोदी
  • केरल में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अमित शाह रैली को करेंगे संबोधित
  • राजस्थान में दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार आज यानी बुधवार को थमेगा
  • अरुणाचल प्रदेश के आठ मतदान केंद्रों पर आज फिर से मतदान होगा
  • अस्वस्थ होने के चलते कुछ दिनों के विराम के बाद आज से चुनाव प्रचार फिर शुरू करेंगे राहुल
  • खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से देर रात 15 फ्लाइट डायवर्ट

बड़ी खबरों पर एक नजर

DRDO ने बनाई भारत की सबसे हल्की बुलेटप्रूफ जैकेट

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के लिए बड़ी चीज बनाई है. दरअसल DRDO ने सबसे हल्की बुलेटप्रूफ जैकेट तैयार किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

अर्जुन मुंडा, जोबा माझी व कालीचरण मुंडा ने किया नामांकन

झारखंड-बिहार की संयुक्त उत्पाद टीम पर देवघर में हमला

जसीडीह पुलिस को आते देख सभी ग्रामीण अपने-अपने घरों में चले गये. इसके बाद दोनों राज्यों की संयुक्त उत्पाद टीम के अधिकारियों, कर्मियों को थाना लाया गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर खूंटी से अर्जुन मुंडा, सिंहभूम सीट से जोबा माझी व खूंटी से कालीचरण मुंडा ने नामांकन दाखिल किया. इन्होंने रोड शो व सभाओं के जरिए ताकत दिखायी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

250 किमी रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण

भारत ने आज यानी 23 अप्रैल 2024 को स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के तत्वावधान में मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के एक नए संस्करण का सफल प्रक्षेपण किया गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

पीएम मोदी के इस बयान पर आग बबूला हो गई कांग्रेस

बीजेपी, कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़‍ रैली और चुनावी सभा करने में व्यस्त है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ ऐसा बयान दे दिया है, जिससे कांग्रेस आग बबूला हो गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

केंद्र से बीजेपी को उखाड़ फेंकने का लें संकल्प- सीएम चंपाई सोरेन

झारखंड की सिंहभूम लोकसभा सीट से जोबा माझी ने नामांकन दाखिल किया. सीएम चंपाई सोरेन ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी केंद्र से बीजेपी को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें. पूरी खबर यहां पढ़ें.

पटना साहिब से मीरा कुमार के बेटे अंशुल अविजित होंगे कांग्रेस उम्मीदवार

केंद्रीय चुनाव समिति ने पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अंशुल अभिजित की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

लखनऊ ने लगातार दूसरे मैच में चेन्नई को हराया

मार्कस स्टोइनिस के विस्फोटक शतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

ये 8 बॉलीवुड मूवीज जो थियेटर्स में हुई फ्लॉप

बॉलीवुड के कई ऐसे फिल्म्स हैं, जिसे सिनेमाघरों में दर्शकों ने न के बराबर पसंद किया, हालांकि जब ये ओटीटी पर स्ट्रीम हुई तो इसे काफी पॉपुलैरिटी मिली. लिस्ट में भेड़िया से लेकर लाल सिंह चड्ढा तक शामिल है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

दिल्ली झारखंड में बारिश से बदला मौसम का मिजाज

देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है. दिल्ली और झारखंड में झमाझम बारिश और तेज हवाओं से मौसम का मिजाज बदल गया है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

भीषण गर्मी के बीच आंधी-तूफान ने बिहार के कई शहरों में मचाई तबाही

मंगलवार की शाम औरंगाबाद में तेज तूफान व बारिश के बीच ओले गिरे. महज 20 मिनट के तूफान ने शहर से लेकर गांव तक कहर बरपा दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

झारखंड के 366 मतदान केंद्रों पर नहीं काम करता फोन या इंटरनेट

झारखंड के 366 मतदान केंद्रों पर फोन या इंटरनेट काम नहीं करता है. ऐसे में चुनाव आयोग बाइक सवार हरकारों को तैनात करेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

अब बिना इंटरनेट के WhatsApp से शेयर हो जाएगी फोटो और वीडियो

WhatsApp अपडेट को ट्रैक करने के लिए जाने जाने वाले प्लेटफॉर्म WABetaInfo के अनुसार, ऐप इस ऑफलाइन फाइल-शेयरिंग कार्यक्षमता को सक्रिय रूप से विकसित कर रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola