CSK vs LSG, IPL 2024: गायकवाड़ पर भारी पड़े स्टोइनिस, लखनऊ ने लगातार दूसरे मैच में चेन्नई को हराया
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Apr 2024 11:46 PM
Marcus Stoinis
CSK vs LSG, IPL 2024: मार्कस स्टोइनिस के विस्फोटक शतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. लखनऊ ने 4 विकेट खोकर 19.3 ओवर में 213 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
CSK vs LSG, IPL 2024: मार्कस स्टोइनिस ने लखनऊ जायंट्स की ओर से सुपर पारी खेली. उन्होंने 63 गेंदों का सामना किया, जिसमें 13 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 124 रन बनाए. जबकि निकोलस पूरन ने भी 15 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रनों की विस्फोटक पारी खेली. लखनऊ को आखिरी ओवर में 19 रन की जरूरत थी, जिसे स्टोइनिस और दीपक हुड्डा ने मिलकर केवल 3 गेंदों में ही हासिल कर लिया. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाया था. जिसमें कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 108 रन बनाये. जबकि शिवम दुबे ने केवल 27 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 66 रनों की तूफानी पारी खेली.
लखनऊ को शून्य के स्कोर पर लगा था पहला झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स को शून्य के स्कोर पर पहला झटका लग गया था. दीपक चाहर ने डीकॉक को पहले ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया था. उसके बाद 33 के स्कोर पर कप्तान केएल राहुल भी 16 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. उसके बाद देवदत्त पदीक्कल और स्टोइनिस के बीच 55 रनों की साझेदारी बनी और टीम के स्कोर को 88 पर पहुंचाया. लेकिन देवदत्त पदीक्कल 19 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद पूरन और स्टोइनिस ने लखनऊ की पारी को जीत के कगार पर पहुंचा दिया. चेन्नई की ओर से पथिराना ने दो विकेट चटकाए. जबकि चाहर और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट लिए.
चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही, 4 रन पर गिर गया था पहला विकेट
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. केवल 4 रन के स्कोर पर अजिंक्य रहाणे 3 गेंदों में केवल 1 रन बनाकर मैट हेनरी की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. उसके बाद रचिन रविंद्र की जगह टीम में शामिल डेरिल मिशेल भी कुछ खास नहीं कर पाए और 10 गेंदों में 1 चौके की मदद से 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. मिशेल को यश ठाकुर ने अपना शिकार बनाया. हालांकि रविंद्र जडेजा और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के बीच तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी बनी. हालांकि जडेजा 19 गेंदों में 2 चौकों की मदद से केवल 16 रन बनाकर मोहसिन खान के शिकार हो गए. चौथे विकेट के लिए कप्तान गायकवाड़ और शिवम दुबे के बीच 104 रनों की साझेदारी बनी.
धोनी ने आखिरी गेंद पर जमाया चौका
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से महेंद्र सिंह धोनी ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक चौका जमाया और टीम के स्कोर को 210 रन पर पहुंचाया. धोनी केवल एक गेंद ही खेल पाए और 4 रन बनाकर नाबाद लौटे. धोनी अबतक टूर्नामेंट में आउट नहीं हुए हैं. पहले दो मैच में धोनी को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था. तीसरे मैच में धोनी ने दिल्ली के खिलाफ नाबाद 37 रनों की पारी खेली थी. जिसमें उन्होंने 16 गेंदों का सामना किया था. धोनी ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के जमाए थे. चौथे मैच में हैदराबाद के खिलाफ धोनी 2 गेंद में नाबाद 1 रन बनाए थे. केकेआर के खिलाफ पांचवें मैच में धोनी ने 3 गेंदों का सामना किया था और केवल एक रन बनाए थे. धोनी आखिर तक आउट नहीं हुए थे. छठे मुकाबले में मुंबई के खिलाफ धोनी ने केवल 4 गेंदों का सामना किया था, जिसमें 3 छक्कों की मदद से नाबाद 20 रन बनाए थे.
लखनऊ की ओर से हेनरी, मोहसिन और ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मैट हेनरी, मोहिसन खान और यश ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे. तीनों गेंदबाजों ने एक-एक विकेट चटकाए. खान सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 50 रन लुटाकर एक विकेट चटकाया. जबकि ठाकुर ने 4 ओवर में 47 रन लुटाए. हेनरी ने 4 ओवर में केवल 28 रन लुटाए.
Also Read: IPL 2024: एमएस धोनी ऊपरी क्रम में क्यों नहीं करते बल्लेबाजी, ब्रायन लारा का ‘सुपर’ आकलन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










