Today News Wrap: केरल के पलक्कड़ में पीएम मोदी का रोड शो, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 17 Mar 2024 7:07 AM
Today News Wrap
News Wrap Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के दौरे पर हैं. लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री रोड शो करने वाले हैं. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें यहां
17 मार्च की बड़ी खबरें
- इजराइल और हमास के बीच युद्ध जारी है. युद्ध के विराम को लेकर बातचीत रविवार से कतर में होने की संभावना है.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के पलक्कड़ में रोड शो करने वाले हैं.
- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा का समापन हो जाएगा.
बड़ी खबरों पर नजर
लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान
चुनाव आयोग के द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. मतदान सात चरण में होंगे. मतों की गणना 4 जून को होगी. पढ़ें पूरी खबर
देवघर में सड़क हादसा
झारखंड के देवघर में सड़क दुर्घटना हुई है. इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम करीब ढाई घंटे के बाद जाम खुला. पढ़ें पूरी खबर
BPSC TRE के प्रश्न पत्र माफियाओं को कैसे मिले ?
BPSC TRE के प्रश्न पत्र माफियाओं को पेन ड्राइव में उपलब्ध करवाए गए थे. जांच में कई बातों का खुलासा हुआ है. पढ़ें पूरी खबर
लोकसभा की हॉट सीटों पर चर्चा तेज
लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद लोग हॉट सीट की चर्चा कर रहे हैं. इन सीटों में पीएम मोदी की वाराणसी सीट भी है. पढ़ें पूरी खबर
EVM पर सवाल उठाने वालों को मिला जवाब
EVM पर सवाल उठाने वालों को चुनाव आयोग ने जवाब दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने शायराना अंदाज में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब दिया जो चर्चा का विषय बना हुआ है. पढ़ें पूरी खबर
13 राज्यों में 26 विधानसभा सीट के लिए होंगे उपचुनाव
लोकसभा चुनाव के साथ 13 राज्यों की 26 विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव भी होंगे जिनमें हिमाचल प्रदेश की वह छह सीट भी शामिल हैं. पढ़ें पूरी खबर
पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती
लक्षद्वीप में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15.3 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की गई है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. पढ़ें पूरी खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










