Lok Sabha Election 2024: 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को परिणाम, देखें पूरी जानकारी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Mar 2024 3:32 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा कर दी गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, इस बार चुनाव 7 चरणों में कराये जाएंगे. 543 सीटों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होगा मतदान. 4 जून को होगी मतगणना. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा, हमारी टीम अब पूरी हो चुकी है, हम भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव के लिए पूरी तरह तैयार हैं. चुनाव आयुक्त ने बताया, 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है. जबकि आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है.

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024
Lok sabha election 2024: pti

Lok Sabha Election 2024: मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. इसके साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी, जो मतदाताओं के फैसले को प्रभावित कर सके. कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं. इनमें से 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिलाएं और 48 हजार ट्रांसजेंडर शामिल हैं. साल 2019 के चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 90 करोड़ थी.

22 राज्यों में एक चरण में मतदान

  • अरुणाचल प्रदेश – एक चरण, 2 सीट, 19 अप्रैल
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह – एक चरण, एक सीट, 19 अप्रैल
  • आंध्र प्रदेश – एक चरण, 25 सीट, 13 मई
  • चंडीगढ़ – एक चरण, एक सीट, 1 जून
  • दादर नगर हवेली – एक चरण, दो सीट, 7 मई
  • दिल्ली – एक चरण, 7 सीट, 25 मई
  • गोवा – एक चरण, 2 सीट, 7 मई
  • गुजरात – एक चरण, 26 सीट, 7 मई
  • हिमाचल प्रदेश – एक चरण, 4 सीट, 1 जून
  • हरियाणा – एक चरण, 10 सीट, 25 मई
  • केरल – एक चरण, 20 सीट, 26 अप्रैल
  • लक्षद्वीप – एक चरण, एक सीट, 19 अप्रैल
  • लद्दाख – एक चरण, एक सीट, 20 मई
  • मिजोरम – एक चरण, एक सीट, 19 अप्रैल
  • मेघालय – एक चरण, दो सीट, 19 अप्रैल
  • नागालैंड – एक चरण, एक सीट, 19 अप्रैल
  • पुडुचेरी – एक चरण, एक सीट, 19 अप्रैल
  • सिक्किम – एक चरण, 1 सीट, 19 अप्रैल
  • तमिलनाडु – एक चरण, 39 सीट, 19 अप्रैल
  • पंजाब – एक चरण, 13 सीट, 1 जून
  • तेलंगाना – एक चरण, 17 सीट, 13 मई
  • उत्तराखंड – एक चरण, 5 सीट, 19 अप्रैल

चार राज्यों में दो चरणों में चुनाव

  • कर्नाटक – दो चरण, 28 सीट, 26 अप्रैल (14 सीट) और 7 मई (14 सीट)
  • राजस्थान – दो चरण, 25 सीट 19 अप्रैल (12 सीट) और 26 अप्रैल (13 सीट)
  • त्रिपुरा – दो चरण, 2 सीट, 19 अप्रैल और 26 अप्रैल
  • मणिपुर – दो चरण, 2 सीट, 19 अप्रैल और 26 अप्रैल

दो राज्यों में तीन चरण में मतदान

  • छत्तीसगढ़ – तीन चरण, 11 सीट, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई.
  • असम – तीन चरण, 14 सीट, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई.

तीन राज्यों में चार चरणों में चुनाव

  • ओडिशा- चार चरण, 21 सीट, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून
  • मध्य प्रदेश – चार चरण, 29 सीट, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई.
  • झारखंड – चार चरण,14 सीट, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून.

दो राज्यों में पांच चरणों में चुनाव

  • महाराष्ट्र – पांच चरण, 48 सीट, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई.
  • जम्मू और कश्मीर – पांच चरण, 5 सीट, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई.

तीन राज्यों में सात चरणों में चुनाव

  • उत्तर प्रदेश – सात चरण, 80 सीट, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून.
  • पश्चिम बंगाल – सात चरण, 42 सीट, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून.
  • बिहार – सात चरण, 40 सीट, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून.

पहला चरण

सीट – 21 राज्यों में चुनाव होंगे. 102 सीट.
मतदान – 19 अप्रैल
नामांकन – 28 मार्च
नाम वापसी की आखिरी तारीख – 30 मार्च

दूसरा चरण


सीट- 30 राज्यों में होंगे चुनाव, 89 सीट.
मतदान – 26 अप्रैल
नामांकन – 4 अप्रैल
नाम वापसी की आखिरी तारीख – 8 अप्रैल
प्रचार कब थमेगा –

तीसरा चरण

सीट – 94 सीट.
मतदान – 7 मई को वोटिंग
नामांकन – 19 अप्रैल
नाम वापसी की आखिरी तारीख – 22 अप्रैल
प्रचार कब थमेगा –

चौथा चरण

सीट – 96 सीटों पर चुनाव
मतदान – 13 मई
नामांकन – 25 अप्रैल
नाम वापसी की आखिरी तारीख – 29 अप्रैल
प्रचार कब थमेगा –

पांचवां चरण

सीट – 49 सीट
मतदान – 20 मई
नामांकन – 3 मई
नाम वापसी की आखिरी तारीख – 6 मई
प्रचार कब थमेगा –

छठा चरण

सीट – 56 सीट
मतदान – 25 मई
नामांकन – 6 मई
नाम वापसी की आखिरी तारीख – 9 मई
प्रचार कब थमेगा –

7वां चरण

सीट – 57
मतदान – 1 जून
नामांकन – 14 मई
नाम वापसी की आखिरी तारीख – 17 मई

पश्चिम बंगाल – 42 सीट

पहला चरण – 3 सीट
दूसरा चरण – 3 सीट
तीसरा चरण – 4 सीट
चौथा चरण – 8 सीट
पांचवां चरण – 7 सीट
छठा चरण – 8 सीट
सांतवां चरण – 9 सीट

देश में 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, देश में 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं. कुल मतदाताओं में 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिलाएं, 48 हजार ट्रांसजेंडर शामिल हैं. ऐसे मतदाताओं की संख्या 1.8 करोड़ है, जो पहली बार मतदान करेंगे. 10.5 लाख से अधिक मतदान केंद्र हैं. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola