Today News Wrap: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आज दूसरा दिन, पढ़ें सुबह की बड़ी खबर
Today News Wrap
Today News Wrap- मशहूर शायर मुनव्वर राणा का रविवार देर रात एसजीपीजीआई में निधन हो गया. आज मकर संक्रंति का त्योहार मनाया जा रहा है.मकर संक्रांति के दिन सूर्य देवता धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उसी दिन ये त्योहार मनाया जाता है. देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़ें यहां
15 जनवरी 2024 की बड़ी खबरें
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-जनमन अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त आज जारी करेंगे. साथ ही वर्चुअल संवाद भी करेंगे.
-
यूपी कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी आज अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करेंगे. आपको बता दें कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 22 जनवरी को होगा.
-
इंडिगो आज से मुंबई और अयोध्या के बीच डेली फ्लाइट का संचालन करने जा रही है.
-
सीट बंटवारे को लेकर इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (I-N-D-I-A) गठबंधन की आज दिल्ली में बैठक होने की संभावना है.
-
राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई. यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी.
Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हो चुकी है. यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी. ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी. यात्रा ज्यादातर बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी. विस्तृत खबर
मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) का रविवार देर रात एसजीपीजीआई में निधन हो गया. वह कई दिनों से बीमार थे और उनका एसजीपीजीआई के आईसीएमयू में इलाज चल रहा था. वह 71 वर्ष के थे. बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ. मुनव्वर राणा की पहचान मां पर लिखी शायरी थीं. विस्तृत खबर
भाजपा ने सोहराय के बहाने झामुमो के गढ़ में सेंधमारी की कवायद शुरू कर दी है. रविवार को साहिबगंज कॉलेज परिसर में आयोजित सोहराय मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे. उनके साथ मंच पर बोरियो से झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम भी थे. मंच से दिये गये भाषण में लोबिन हेंब्रम अलग ही रंग में दिखे. उन्होंने कड़े तेवर के साथ अपनी ही सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है, उनका शोषण हो रहा है. विस्तृत खबर
रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है. एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे मुकाबले में भारत ने एक मजबूत टीम न्यूजीलैंड को धूल चटा दी. भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हरा दिया है. विस्तृत खबर
मिथिला का राज परिवार 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मौजूद रहेगा. राज परिवार को विधिवत निमंत्रण मिल गया है. मिथिला की ओर से राजपरिवार के कुमार कपिलेश्वर सिंह को आमंत्रण पत्र दिया गया है. इसको लेकर राज परिवार व मिथिलावासियो में खुशी की लहर है. विस्तृत खबर
Happy makar sankranti 2024 date Live wishes Status : आज मकर संक्रंति का त्योहार मनाया जा रहा है. आप सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं. मकर संक्रांति के दिन सूर्य देवता धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उसी दिन ये त्योहार मनाया जाता है. मकर संक्रांति के साथ हीे खरमास समाप्त हो जाने से और सभी शुभ कार्य आरम्भ हो जायेंगे. विस्तृत खबर
Aaj Ka Rashifal,15 जनवरी 2024: आज तारीख है 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
देखें आज का राशिफल विस्तृत खबर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को ‘भारत तोड़ो यात्रा’ बताते हुए रविवार को कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी को आगे बढ़ाने और नेहरू-गांधी परिवार की पकड़ बनाए रखने पर जोर देने के बजाय पार्टी छोड़ने वाले नेताओं और अपनी पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा प्रताड़ित लोगों को न्याय दिलाना चाहिए. विस्तृत खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










