Today News Wrap: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड बंद का आह्वान, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Feb 2024 7:17 AM
Today News Wrap
Today News Wrap- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की वार्षिक परीक्षा 2024 गुरुवार से शुरू हो रही है. यहां पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
1 फरवरी 2024 की बड़ी खबरें
-
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद I-N-D-I-A गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने बैठक की है. इसमें आगे की रणनीति बनाई गई.
-
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आदिवासी संघ ने गुरुवार (1 फरवरी) को झारखंड बंद का आह्वान किया है.
-
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यानी आज देश का अंतरिम बजट पेश करेंगी जिसपर पूरे देश की नजर बनी हुई है.
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024’ का शुभारंभ करने वाले हैं.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को रांची के बड़गाईं में दस्तावेजों में हेरफेर करके जमीन की खरीद-बिक्री मामले में गिरफ्तार किया गया है. विस्तृत खबर
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उनको भेजे गए समन के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. केस की सुनवाई गुरुवार (1 फरवरी) को सुबह 10:30 बजे होगी. झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन बनाम प्रवर्तन निदेशालय के मुकदमे को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया है. सुनवाई सुबह साढ़े दस बजे होगी. कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत में कोर्ट नंबर-2 में सुनवाई होगी. विस्तृत खबर
harkhand Bandh|Hemant Soren Arrest|झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आदिवासी संघ ने गुरुवार (1 फरवरी) को झारखंड बंद का आह्वान किया है. विस्तृत खबर
Budget Session 2024 Live: एक फरवरी को यानी आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगीं. नरेंद्र मोदी सरकार का यह अंतरिम बजट होगा. इसका अर्थ है कि चुनाव तक देश के खर्च का लेखाजोखा इसमें होगा. विस्तृत खबर
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले में बुधवार को देर रात गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी से पहले ईडी ने उनसे 8 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. विस्तृत खबर
Bihar inter Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की वार्षिक परीक्षा 2024 गुरुवार से शुरू हो रही है. परीक्षा 12 फरवरी तक आयोजित की आयेगी. पहले दिन प्रथम पाली में एक फरवरी को बायोलॉजी (साइंस) व फिलॉसफी (आर्ट्स) की परीक्षा होगी, जो 9:30 बजे से 12:45 बजे तक चलेगी. वहीं, द्वितीय पाली में इकोनॉमिक्स (आर्ट्स व कॉमर्स) की परीक्षा दो बजे से शुरू होगी, जो 5:15 तक चलेगी. विस्तृत खबर
चंपई सोरेन झारखंड के नए सीएम होंगे. उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन का राजनीतिक सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा है. 90 के दशक में अलग झारखंड राज्य आंदोलन के जरिए चंपई सोरेन ने राजनीति में कदम रखा था. विस्तृत खबर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी की जिला अदालत ने बुधवार को ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाने में हिंदुओं को पूजा-पाठ करने का अधिकार देने का आदेश दे दिया. मुस्लिम पक्ष ने इस आदेश को अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है. विस्तृत खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










