Budget Session 2024 Live: निर्मला सीतारमण आज अंतरिम बजट करेंगी पेश, मोदी सरकार लोगों को दे सकती है सरप्राइज
Budget Session 2024 Live: एक फरवरी को यानी आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगीं. नरेंद्र मोदी सरकार का यह अंतरिम बजट होगा. इसका अर्थ है कि चुनाव तक देश के खर्च का लेखाजोखा इसमें होगा. नयी सरकार बनने के बाद फिर पूर्ण बजट पेश किया जाएगा. इस बार के यूनियन बजट से कई सेक्टर्स को खास उम्मीद है. चुनाव के पहले का बजट होने के कारण समझा जा रहा है कि हर वर्ग के लिए सरकार के द्वारा कुछ खास दिया जा सकता है. समझा जा रहा है कि सरकार के इस बजट में देश के सबसे बड़े तबके किसान, मध्यवर्ग और महिलाओं पर सरकार का फोकस हो सकता है.
Budget Session 2024 Live: निर्मला सीतारमण आज अंतरिम बजट करेंगी पेश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यानी आज देश का अंतरिम बजट पेश करेंगी जिसपर पूरे देश की नजर बनी हुई है. आपको बता दें कि देश में चंद महीने के बाद लोकसभा चुनाव होने वाला है. इसलिए इस मिनी बजट से लोगों को खासी उम्मीदें लगी हुई है.
Budget Session 2024 Live: अंतरिम बजट में सरकार आयकर की धारा 80ई में दे सकती है छूट
आयकर की धारा 80ई इस के तहत लोन के प्रीमियम भुगतान में छूट मिलती है. समझा जा रहा है कि सरकार इशमें छूट का विस्तार कर सकती है. इससे सरकार की कई योजनाएं जैसे आत्मनिर्भर योजना, स्टार्टअप इंडिया योजना, कौशल विकास योजनाओं आदि को बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही, युवा टैक्स पेयर भी आकर्षित होंगे.
Budget Session 2024 Live: अंतरिम बजट से उत्साहित हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में आयी तेजी
बजट से पहले सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिली. बाजार बंद होने तक सेंसेक्स 0.77 प्रतिशत यानी 544.86 अंक चढ़कर 71,684.76 पर और निफ्टी 0.86 प्रतिशत यानी 186 अंक चढ़कर 21,708.10 पर था. हालांकि, एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे.
Budget Session 2024 Live: बीमा सेक्टर को उम्मीद- इंश्योरेंस पॉलिसी से हटेगा जीएसटी
बीमा सेक्टर को अंतरिम बजट से उम्मीद है कि जीएसटी में छूट मिलेगी. इंश्योरेंस देखो के संस्थापक और सीईओ अंकित अग्रवाल ने कहा कि आगामी बजट में, हमारा अनुमान है कि वित्त मंत्री बीमा पॉलिसियों को जीएसटी से छूट देंगे, जिससे बीमा प्रीमियम में कमी आएगी. इस कदम से बीमा सामर्थ्य बढ़ेगी और 2047 तक सभी भारतीयों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीमा के सपने को पूरा करने में मदद मिलेगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए