BENGAL BUDGET SESSION के कई रंग, दुबई की स्पेशल चप्पल पहने विधानसभा में दिखे TMC विधायक मदन मित्रा

Updated at : 02 Jul 2021 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
BENGAL BUDGET SESSION के कई रंग, दुबई की स्पेशल चप्पल पहने विधानसभा में दिखे TMC विधायक मदन मित्रा

West Bengal Budget Session 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के दो महीने बाद शुक्रवार को बजट सत्र की शुरुआत हुई. इस दौरान राज्यपाल जगदीप धनखड़ का अभिभाषण भी हुआ और चुनावी नतीजों के बाद जारी हिंसा के मुद्दे पर बीजेपी ने सदन से वॉकआउट भी कर दिया. बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए. बीजेपी का आरोप है कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ के भाषण में पश्चिम बंगाल हिंसा का जिक्र नहीं है. हंगामे के बीच पत्रकारों का ध्यान टीएमसी विधायक और ममता सरकार के पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने भी खींचा. मदन मित्रा का खास ड्रेसअप पत्रकारों के बीच चर्चा का मुद्दा रहा.

विज्ञापन

West Bengal Budget Session 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के दो महीने बाद शुक्रवार को बजट सत्र की शुरुआत हुई. इस दौरान राज्यपाल जगदीप धनखड़ का अभिभाषण भी हुआ और चुनावी नतीजों के बाद जारी हिंसा के मुद्दे पर बीजेपी ने सदन से वॉकआउट भी कर दिया. बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में भारत माता की जयके नारे भी लगाए. बीजेपी का आरोप है कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ के भाषण में पश्चिम बंगाल हिंसा का जिक्र नहीं है. हंगामे के बीच पत्रकारों का ध्यान टीएमसी विधायक और ममता सरकार के पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने भी खींचा. मदन मित्रा का खास ड्रेसअप पत्रकारों के बीच चर्चा का मुद्दा रहा.

Also Read: बंगाल विधानसभा का बजट सत्र: 4 मिनट में राज्यपाल ने खत्म किया अभिभाषण, गेट तक छोड़ने आयीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत में टीएमसी विधायक मदन मित्रा खास चप्पल पहनकर पहुंचे. उनकी सिल्वर चप्पल की तसवीर खींचने के लिए पत्रकारों में आपाधापी देखी गई. उन्होंने बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण में शामिल होने के लिए परंपरागत धोती और कुर्ता भी पहना था. लेकिन, सारे पत्रकारों का ध्यान उनकी दुबई वाली चांदी की चप्पल ने खींचा. पहले भी टीएमसी विधायक मदन मित्रा अलहदा ड्रेसअप के लिए चर्चा बटोरते रहे हैं.

undefined

इसके पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत के पहले भी टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर गंभीर आरोप लगाए थे. बजट सत्र की शुरुआत के पहले सीएम ममता बनर्जी ने गवर्नर जगदीप धनखड़ के भ्रष्ट और हवाला जैन केस में आरोपी होने की बात कही थी. इसके बाद मदन मित्रा ने कहा था ‘राज्यपाल जगदीप धनखड़ को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पसंद है.’ इस बयान को लेकर भी टीएमसी और बीजेपी में खूब हंगामा हुआ था.

undefined
Also Read: Post Poll Violence: ममता बनर्जी सरकार को कलकत्ता हाइकोर्ट का सख्त निर्देश, हिंसा पीड़ितों के इलाज और राशन की व्यवस्था करें

बताते चलें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार की दोपहर दो बजे से शुरू हुआ. राज्यपाल जगदीप धनखड़ सदन में आए और चार मिनट में अपना भाषण खत्म करके सदन से चले गए. उन्होंने अभिभाषण का केवल पहला और आखिरी पन्ना ही पढ़ा. दूसरी तरफ राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण में पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा का जिक्र नहीं होने पर बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में ‘भारत माता की जय के नारे लगाए और वॉकआउट किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola