COVID-19 : क्या मच्छरों से नहीं फैलता है कोरोना ?
मच्छर के काटने से Corona Virus फैलता है कि नहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने जवाब दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना वायरस फैलने के बाद फैले कुछ मिथकों को दूर करते हुए बुधवार को कहा कि इसका संक्रमण मच्छर के काटने से नहीं फैलता है.
मंत्रालय ने इस वायरल संक्रमण के बारे में अफवाहों और गलत सूचनाओं को दूर किया जिसने भारत में 10 लोगों की जान ले ली है और 600 से अधिक लोगों को संक्रमित किया है. मंत्रालय ने कहा कि यह एक मिथक है कि केवल कोविड -19 के लक्षणों वाले लोग ही इस बीमारी को फैला सकते हैं. उसने कहा, ‘‘यहां तक ऐसे लोग भी कोविड-19 संक्रमण फैला सकते हैं जो इससे संक्रमित हैं लेकिन उनमें बीमारी के कोई भी लक्षण नहीं हैं.’’ मंत्रालय ने साथ ही कहा कि यह एक मिथक है कि लहसुन खाने और शराब का सेवन करने से कोरोना वायरस को रोका जा सकता है. उसने कहा, ‘‘लहसुन खाने और शराब पीने से कोविड-19 को नहीं रोका जा सकता.
देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा और हर दिन संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रहा है. देश में अब तक 606 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं वहीं 12 लोगों की मौत हो गई हैं और 39 लोग ठीक हो चके हैं. कल प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के खतरे को देखते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लॉक डाउन की घोषणा की है.
कर्मचारी को वायरस के बारे में संदेश फैलाना चाहिए
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से मुकाबले में समुदाय के बीच काम कर रहे कर्मियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए बुधवार को कहा कि उन्हें बीमारी की रोकथाम के लिए समुदाय में अहम संदेशों को फैलाना चाहिए तथा संदिग्ध मामलों का जल्द पता लगाने में मदद करनी चाहिये. उनकी भूमिका को रेखांकित करते हुए मंत्रालय ने कहा कि सामुदायिक कार्यकर्ताओं को ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के लिए कहा जा सकता है जिन्होंने पिछले 14 दिनों में दूसरे देशों या अन्य राज्यों की यात्रा की है.
वे ऐसे लोगों के नाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधिकारी के साथ साझा करें लेकिन दूसरों के साथ उनके नाम साझा नहीं करें. इसके अलावा ऐसे लोगों को घर में पृथक रहने के लिए बताएं. मंत्रालय ने बताया कि उन्हें खुद कोरोना वायरस की निगरानी करने और इस बारे में हेल्पलाइन नंबर पर अवगत कराने के लिए कहा जाएगा. उनसे सभी ऐहतियाती उपाए अपनाने के लिए कहा जाएगा जैसे कि सुरक्षित दूरी बनाए रखें, लगातार हाथ धोते रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










