टेरर फंडिंग मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, जहूर वटाली के बाद हुर्रियत के नेता की संपत्ति कुर्क

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर खांडे उर्फ अयाज अकबर की शहर के मलूरा इलाके में स्थित एक आवासीय संपत्ति मंगलवार को कुर्क कर ली.
टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आतंकी फाइनेंसर जहूर अहमद शाह वटाली की 17 संपत्तियों को कुर्क करने के एक दिन बाद मंगलवार को कश्मीर में हुर्रियत टेरर फंडिंग मामले में एक अन्य आरोपी की दो और संपत्तियां कुर्क कीं.
हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर खांडे की संपत्ति कुर्क
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर खांडे उर्फ अयाज अकबर की शहर के मलूरा इलाके में स्थित एक आवासीय संपत्ति मंगलवार को कुर्क कर ली. एनआईए के अधिकारियों ने खांडे के एक कनाल तथा 10 मरला (8,160 वर्ग फुट) में बने घर और जमीन को कुर्क करने की घोषणा करते हुए वहां एक बोर्ड लगाया. एनआईए की दिल्ली स्थित अदालत द्वारा 31 मई को पारित एक आदेश के आधार पर यह कार्रवाई की गई.
आतंकी वटाली की संपत्ति कुर्क
गौरतलब है कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा क्षेत्र के बघाटपोरा और कछवारी गांवों में वटाली की अचल संपत्तियां कुर्क कीं. संपत्तियों में वटाली के नाम पर पंजीकृत जमीन भी शामिल है. वटाली आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में आरोपी है. वटाली को एनआईए ने 2017 में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था.
A day after attaching 17 properties of terror financier Zahoor Ahmed Shah Watali, the National Investigation Agency on Tuesday attached two more properties, belonging to another accused, in the Hurriyat terror funding case in Kashmir pic.twitter.com/tkMxLWBX6A
— ANI (@ANI) June 13, 2023
कोर्ट ने 7 मई में वटाली और अन्य के खिलाफ 2017 में आरोप तय किया
गौरतलब है कि एक निचली अदालत ने पिछले साल मई में वटाली और अन्य के खिलाफ, 2017 में जम्मू-कश्मीर में कथित आतंकवाद और अलगाववादी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में आरोप तय किए थे. वटाली पिछले साल फरवरी में जेल से बाहर आया और उसे चिकित्सकीय आधार पर नजरबंद किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










