मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में नये मुख्यमंत्रियों पर सस्पेंस बरकरार, दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Dec 2023 11:01 PM

विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA @BJP4India** New Delhi: BJP National President JP Nadda chairs a meeting of the party's National General Secretaries, at the party headquarters in New Delhi, Wednesday, Dec. 6, 2023. (PTI Photo)(PTI12_06_2023_000398B)

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की गुरुवार को पहली बैठक होगी. इसमें तीनों राज्यों में प्रचंड जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किये जाने की संभावना है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल में पार्टी के सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्य शामिल होते हैं.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद अब तक नये मुख्यमंत्रियों के नामों की घोषणा नहीं हो पाई है. अब भी सीएम पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है. 3 दिसंबर को हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद दिल्ली में गुरुवार को बीजेपी की एक उच्च स्तरीय बैठक होगी. बताया जा रहा है कि इस बैठक में नये मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा की जाएगी.

पीएम मोदी को किया जाएगा सम्मानित

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की गुरुवार को पहली बैठक होगी. इसमें तीनों राज्यों में प्रचंड जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किये जाने की संभावना है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल में पार्टी के सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्य शामिल होते हैं. इसकी बैठक आम तौर पर सत्र के दौरान हर सप्ताह होती है. बैठकों में, मोदी सहित इसके नेता संसद में एजेंडे और पार्टी के संगठनात्मक तथा राजनीतिक अभियानों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बोलते हैं.

बीजेपी ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को सत्ता से किया बेदखल

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तीन राज्यों में शानदार प्रदर्शन किया और प्रचंड जीत दर्ज की. बीजेपी ने मध्य प्रदेश में जहां सत्ता को बरकरार रखा है, वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया.

Also Read: तीन राज्यों में पराजय, गठबंधन में दरार! सिर पर लोकसभा चुनाव… पार्टी को संकट में छोड़ राहुल गांधी चले विदेश

तीनों राज्यों की जीत लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए उत्साह बढ़ाने वाली

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मिली प्रचंड जीत लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है. इन तीनों राज्यों में कुल 65 लोकसभा सीटें हैं. विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन जिस तरह से रहा है, उससे लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को नयी ऊर्जा मिल गई है.

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 163 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल की. मध्य प्रदेश की जीत में मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी भूमिका रही है. सत्ता विरोधी लहर की आशंका के कारण शुरुआत में मुख्यमंत्री चेहरा सामने नहीं रखा गया था, लेकिन सभी संभावनाओं को किनारे करते हुए शिवराज की अगुआई में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शिवराज सबसे आगे चल रहे हैं, हालांकि जब शिवराज से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे पूरा करेंगे. शिवराज के अलावा मुख्यमंत्री पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नामों की चर्चा हो रही है.

राजस्थान

राजस्थान के 199 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 115 सीटें जीतकर कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया. जीत के बाद नये मुख्यमंत्री का फैसला अबतक नहीं किया जा सका है. सीएम पद के कुछ प्रमुख चेहरों में दो बार की सीएम वसुंधरा राजे शामिल हैं. इसके अलावा दीया कुमारी, महंत बालक नाथ और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का नाम सबसे आगे चल रहा है.

छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में बीजेपी ने 54 पर शानदार जीत दर्ज की और कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया. पांच साल पहले कांग्रेस ने भी बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया था. सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस चुनाव में 35 सीटों पर सिमट गई. नये मुख्यमंत्री के लिए रमन सिंह, अरुण साव, ओपी चौधरी और गोमती साई सहित कई नाम चर्चा में हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola