Supriya Shrinate: कंगना रनौत पर सुप्रिया श्रीनेत का आपत्तिजनक पोस्ट, गुस्से में बीजेपी, ‘क्वीन’ ने दिया करारा जवाब

Updated:
विज्ञापन
Supriya Shrinate and Kangana Ranut

Supriya Shrinate and Kangana Ranut

Supriya Shrinate: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. रनौत को चुनावी मैदान में उतारने पर अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है. लेकिन कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कंगना को लेकर ऐसा पोस्ट डाल दिया, जिससे बवाल खड़ा हो गया. बीजेपी नेता लगातार उनके पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. दूसरी ओर मामला बिगड़ने पर श्रीनेत ने सफाई दी है और बताया कि अकाउंट के साथ छेड़-छाड़ किया गया, जिसकी वो शिकायत की हैं. तो आइये पूरा मामला समझें.

विज्ञापन

Supriya Shrinate: कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के बीजेपी द्वारा मंडी सीट से कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला, जो काफी विवादित था. पोस्ट डालते ही विवाद खड़ा हो गया. बीजेपी ने श्रीनेत पर निशाना साधा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से कार्रवाई की मांग की. इधर विवाद बढ़ने के बाद श्रीनेत ने पोस्ट हटा लिया और पोस्ट पर सफाई भी दी. दरअसल श्रीनेत ने अपने इंस्टाग्राम पर कंगना रनौत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखी, क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा?

कंगना ने किया पलटवार

मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया, प्रिय सुप्रिया जी, एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में मैंने हर तरह की महिलाओं का किरदार निभाया है. क्वीन में एक भोली-भाली लड़की से लेकर धाकड़ में एक आकर्षक जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर फिल्म चंद्रमुखी में एक राक्षसी तक. रज्जो में एक वेश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक. हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए, हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा से ऊपर उठना चाहिए.

बीजेपी ने सुप्रिया श्रीनेत पर बोला हमला

सुप्रिया श्रीनेत की आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने सुप्रिया श्रीनेत पर जोरदार हमला बोला. दिल्ली बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा और बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने श्रीनेत पर हमला किया और कांग्रेस से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, मंडी से लोकसभा टिकट पाने वाली कंगना रनौत पर सुप्रिया श्रीनेत ने घृणित टिप्पणी और पोस्टरबाजी की है. वहीं बग्गा ने श्रीनेत के पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर लिखा, कांग्रेस की एक बार फिर महिला विरोधी सोच सामने आयी है.

सुप्रिया श्रीनेत ने दी सफाई

बीजेपी द्वारा हमला बोले जाने के बाद सुप्रिया श्रीनेत ने पहले अपना पोस्ट हटाया फिर सफाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, मेरे मेटा अकाउंट (एफबी और इंस्टा) तक पहुंच रखने वाले किसी व्यक्ति ने एक बिल्कुल घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया, जिसे हटा दिया गया है. जो कोई भी मुझे जानता है वह जानता होगा कि मैं एक महिला के लिए ऐसा कभी नहीं कहूंगी. हालांकि मुझे अभी पता चला कि एक पैरोडी अकाउंट मेरे नाम का दुरुपयोग करके ट्विटर (@सुप्रियापैरोडी) पर चलाया जा रहा है. इसकी रिपोर्ट की जा रही है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola