सोनिया-राहुल स्वदेश लौटे, संसद में बढ़ेगा कृषि बिल पर घमासान

Updated:
विज्ञापन
सोनिया-राहुल स्वदेश लौटे, संसद में बढ़ेगा कृषि बिल पर घमासान

sonia and Rahul gandhi return to india opposition fierce protest over farm bills : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ स्वदेश लौट आयी हैं. उनके परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि सोनिया गांधी रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अमेरिका गयीं थीं और अब वे दोनों वापस लौट आये हैं. सोनिया और राहुल 12 सितंबर को विदेश गये थे.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ स्वदेश लौट आयी हैं. उनके परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि सोनिया गांधी रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अमेरिका गयीं थीं और अब वे दोनों वापस लौट आये हैं. सोनिया और राहुल 12 सितंबर को विदेश गये थे.

संसद के मानसून सत्र की अहम कार्यवाही के दौरान दोनों नेता अनुपस्थित थे, लेकिन किसान बिेल को लेकर जिस तरह विपक्ष राज्यसभा सांसदों के निलंबन को लेकर आंदोलन करना रहा है, इन दोनों नेताओं की वापसी से आंदोलन को और मजबूती मिलेगी.

Also Read: शरद पवार, उद्धव ठाकरे, सुप्रिया सुले और आदित्य को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा, पवार ने कहा-कुछ लोगों से ज्यादा प्यार है…

हालांकि संसद सत्र शुरू होने के बाद जिस तरह सांसद कोरोना संक्रमित पाये गये हैं संभव है कि संसद का सत्र छोटा कर दिया जाये. सोनिया और राहुल की वापसी के बाद विपक्ष सरकार को चीन के साथ संबंध को लेकर घेरेगा और सरकार से जवाब मांगेगा. वैसे भी विदेश रवाना होने से पहले सोनिया ने पार्टी की रणनीति तय कर दी थी, जिसमें भारत-चीन संबंध, कोरोना वायरस का संक्रमण और जीडीपी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरना और किसान बिल का विरोध करना शामिल था.

गौरतलब है कि कृषि बिल जिस दिन राज्यसभा से पारित हुआ सदन में खूब हंगामा हुआ. उपसभापति के साथ दुर्व्यवहार किये जाने को लेकर आठ सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित भी किया गया. जिसके बाद से विपक्ष का प्रदर्शन जारी है और निलंबन वापस लेने की मांग की जा रही है. शरद पवार ने एक दिन का उपवास रखने की घोषणा भी की है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola