Sonbhadra Mine Accident: मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई, बचाव अभियान बंद

Updated:
विज्ञापन
Sonbhadra Stone Mine Collapse

सोनभद्र में खदान

Sonbhadra Mine Accident: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में खदान का एक हिस्सा ढहने की दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति का शव बरामद होने के साथ ही इस घटना में मारे गये लोगों की संख्या बढ़कर 7 हो गयी. मृतक की पहचान 32 वर्षीय गुलाब खरवार के रूप में हुई.

विज्ञापन

Sonbhadra Mine Accident: सोनभद्र खदान हादसे में किसी के दबे होने की संभावना समाप्त होने के बाद बचाव कार्य बंद कर दिया गया है. सोमवार को 5 लोगों के शव बरामद किये गये थे. सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र स्थित बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में शनिवार 15 नवंबर की शाम खदान का एक हिस्सा धंस गया था. जिसमें कई मजदूर दब गए.

हादसे को लेकर खदान मालिक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया, खदान हादसा मामले में ‘कृष्णा माइनिंग वर्क्स’ के मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर तलाश की जा रही है.

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया था और कुछ ही समय में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अधिकारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया था. मलबे से 7 शव बरामद किए गए और सभी को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया.

पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने सोमवार को पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिवार को सरकार की ओर से लगभग 20 लाख रुपये दिये जाएंगे और सभी प्रभावित मजदूरों को श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत पूरी मदद दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Delhi Bomb Threat: दिल्ली ब्लास्ट के आरोपियों की सुनवाई से पहले पटियाला हाउस कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola