रुपये में भरपेट भोजन, दिल्ली में 70 अटल कैंटिन में प्रतिदिन 70 हजार से अधिक को मिलेगा खाना

Atal Canteen: दिल्ली में 5 रुपये में लोगों को भरपेट भोजन दिया जा रहा है. दिल्ली सरकार ने पूरे दिल्ली में 70 अटल कैंटिन चला रही है. जिसमें गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 25 नये कैंटिन का उद्घाटन किया. इस मौके पर सीएम ने कहा- यह पहल गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. इस दौरान एलजी और दिल्ली के मंत्री आशीष सूद भी मौजूद थे.
Atal Canteen: 25 नये अटल कैंटिन का उद्घाटन करने के बाद CM रेखा गुप्ता ने कहा, यह दिल्ली के लोगों के लिए खुशी का पल है. हर दिन, 70 हजार लोगों को इन अटल कैंटीन में खाना मिलेगा. हम अटल जी के सपने को पूरा कर रहे हैं और दिल्ली में सरकार का एक साल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. हमने पूरी दिल्ली में 70 अटल कैंटीन शुरू की हैं. यह हमारे लिए बहुत अच्छा अनुभव है.
कोई भी सिर्फ Rs 5 में खाना खा सकता है : एलजी
दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने कहा, कोई भी सिर्फ Rs 5 में खाना खा सकता है, जो बहुत बढ़िया है. अब तक 70 कैंटीन खोली जा चुकी हैं, और भविष्य में और खोलने की योजना है. इस पहल से मजदूरों और गरीबों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हें अपने काम की जगह के पास खाने की सही सुविधा नहीं मिलती. दिल्ली सरकार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में, दिल्ली के लोगों को ज्यादा से ज्यादा सर्विस और सुविधाएं देने के मिशन पर बिना थके काम कर रही है.
अटल कैंटिन के लिए 104.24 करोड़ रुपये आवंटित
सरकार ने इस योजना के संचालन और प्रबंधन के लिए 104.24 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. प्रत्येक अटल कैंटीन प्रतिदिन लगभग 1000 भोजन परोसेगी, जिससे दिल्ली भर में प्रतिदिन 70 हजार से अधिक लोगों को लाभ होगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अटल कैंटीन का उद्देश्य दिल्ली भर में शहरी गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को किफायती भोजन उपलब्ध कराना है. यह पहल सुनिश्चित करेगी कि कोई भी भूखा न सोए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










