सोनम रघुवंशी लापता मामले की CBI करें जांच, सीएम मोहन यादव ने गृह मंत्री अमित शाह से की अपील

Updated:
विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case

Raja Raghuvanshi Murder Case

Sonam Raghuvanshi Missing Case:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया कि वह मेघालय में इंदौर की एक महिला के लापता होने की घटना की सीबीआई जांच का आदेश दें. लापता महिला सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंशी के साथ शादी के बाद मेघालय गई थी, बाद में लापता हो गई. उसके पति शव पुलिस को एक झरने के पास मिला था.

विज्ञापन

Sonam Raghuvanshi Missing Case: इंदौर के नवविवाहित जोड़े में सोनम रघुवंशी की शिलांग से लापता होने और राजा की मौत मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है. मामले की सीबीआई जांच की मांग हो रही है. पूरे मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने CBI से जांच कराने की सिफारिश की है. उन्होंने इस सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की है. लापता महिला सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंशी के साथ शादी के बाद मेघालय गई थी. मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के नोंग्रियाट गांव में 23 मई को एक होमस्टे से बाहर निकलने के कुछ घंटों बाद सोनम लापता हो गई थी.

झरने के पास मिला राजा का शव

इसी कड़ी में दो जून को राजा रघुवंशी का शव होमस्टे से करीब 20 किलोमीटर दूर सोहरा इलाके में एक झरने के पास एक गहरी खाई में मिला. हालांकि, मेघालय पुलिस को अभी तक सोनम के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने राजा का शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा “संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है.” उन्होंने कहा “मैंने मेघालय के मुख्यमंत्री से इस मामले पर चर्चा की है. मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेघालय के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं. मैंने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से घटना की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने का आदेश देने का अनुरोध किया है.”

टैटू की मदद से हुई राजा के शव की पहचान

राजा के शव की पहचान पुलिस ने उसके हाथ पर बने टैटू से की. पुलिस अधीक्षक ने कहा “राजा के परिवार ने उसके दाहिने हाथ पर एक विशिष्ट टैटू की मदद से शव की पहचान की, जिस पर ‘राजा और एक महिला’ लिखा था. घटनास्थल से एक सफेद शर्ट, टैबलेट की एक पट्टी, एक स्मार्टफोन की स्क्रीन का हिस्सा और एक स्मार्टवॉच भी जब्त की गयी.”  राजा के भाई वी रघुवंशी ने कहा “चूंकि मेरे भाई की सोने की अंगूठियां, सोने की चेन और उसका पर्स गायब है, इसलिए हमें संदेह है कि यह हत्या है. हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि वे इस मामले की जांच सीबीआई से करवाएं.”

22 मई को किराये के स्कूटर से मावलखियात गांव पहुंचे थे दोनों

पुलिस ने बताया कि राजा दंपति 22 मई को किराये के स्कूटर से मावलखियात गांव पहुंचे थे. दोनों नोंगरियात गांव में प्रसिद्ध जड़ों वाले पुल को देखने के लिए घाटी से 3000 से अधिक सीढ़ियां उतर कर नीचे पहुंचे थे, जहां वे रात भर रुके. अगली सुबह वे होमस्टे से चले गए. 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे के बाहर लावारिस पाया गया.

परिवार के सदस्यों ने पुलिस जांच पर जताई असंतुष्टी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनम रघुवंशी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं सोनम के परिवार के सदस्यों ने मेघालय पुलिस की जांच से असंतोष जाहिर किया है. उन्होंने केंद्र सरकार से मामले को सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola