‘कंधों पर तिरंगा बताता है कि आप सभी के साथ हूं…’ अंतरिक्ष के रास्ते से शुभांशु का भावुक संदेश

Updated:
विज्ञापन

Shubhanshu Shukla Axiom-4 Mission

Shubhanshu Shukla Axiom-4 Mission: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष में रवाना हुए. उन्होंने अंतरिक्ष से देशवासियों को भावुक संदेश भेजा. यह मिशन भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की ऐतिहासिक शुरुआत मानी जा रही है.

विज्ञापन

Shubhanshu Shukla Axiom-4 Mission: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर जाते हुए भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से देशवासियों को भावुक संदेश भेजा. Axiom-4 मिशन का हिस्सा बने शुभांशु ने कहा कि नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों! क्या सफ़र है! हम 41 साल बाद वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं. यह एक अद्भुत सफर है. दरअसल, बुधवार को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर से Axiom-4 मिशन को दोपहर 12 बजे सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया. इस ऐतिहासिक मिशन में भारतीय वायुसेना (IAF) के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला मिशन पायलट के तौर शामिल हैं.

विज्ञापन

भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत- शुभांशु

अंतरिक्ष के रास्ते से शुभांशु शुक्ला ने बताया कि वे 7.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मेरे कंधों पर मेरा तिरंगा मुझे बताता है कि मैं आप सभी के साथ हूँ. यह मेरी यात्रा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की शुरुआत नहीं, बल्कि भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है. उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि आप सभी इस सफर का हिस्सा बनें. आपका सीना भी गर्व से चौड़ा होना चाहिए. आइए हम सब मिलकर भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत करें. जय हिंद! जय भारत!

यह भी पढ़ें- Axiom Mission-4: अंतरिक्ष की ओर बढ़े शुभांशु, मां की आंखों से छलके गर्व के आंसू, देखें वीडियो

Shubhanshu Shukla Axiom-4 Mission
Shubhanshu shukla axiom-4 mission

26 जून को ISS से जुड़ेगा स्पेसक्राफ्ट

Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स के आधुनिक ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पर सवार होकर फाल्कन-9 रॉकेट की सहायता से अंतरिक्ष की ओर रवाना हो चुके हैं. इस ऐतिहासिक मिशन की कमान अमेरिका की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री और कमांडर पैगी व्हिटसन के हाथों में है. भारत की ओर से भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला मिशन पायलट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इसके अलावा हंगरी के टिबोर कपू और पोलैंड के स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की मिशन विशेषज्ञ के तौर पर इस अभियान का हिस्सा हैं. इस मिशन का उद्देश्य वैश्विक सहयोग को बढ़ाना और अंतरिक्ष में वैज्ञानिक शोध को नई दिशा देना है. यह स्पेसक्राफ्ट 26 जून को लगभग 28.5 घंटे के बाद साढ़े 4 बजे अंतर्राष्ट्रीय स्पेस सेंटर से जुड़ेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola