श्रद्धा हत्याकांड: आफताब ने कोर्ट से मांगा चार्जशीट और फुटेज की सॉफ्ट कॉपी, प्रमाण पत्र जारी करने की भी अपील
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Feb 2023 4:57 PM
Shraddha Murder Case: आफताब अमीन पूनावाला ने अपने वकील एमएस खान के जरिए कहा है कि जो ई-चार्जशीट पुलिस की ओर से दी गई है वह पढ़ने में नहीं आ रही है. फुटेज भी ठीक नहीं है. ऐसे में आफताब के वकील ने कहा है कि चार्जशीट फोल्डर के हिसाब से और अलग पेन ड्राइव में फुटेज दिए जाएं.
Shraddha Murder Case:श्रद्धा वाकर हत्याकांड का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने कोर्ट में दो अपील दायर की है. आफताब ने कहा है कि उसे चार्जशीट और फुटेज की कॉपी उचित तरीके से पेन ड्राइव में दिया जाए. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आफताब ने दिल्ली पुलिस की तरफ से दायर चार्जशीट की एक सॉफ्ट कॉपी मांगी है. कोर्ट में आफताब के वकील एमएस खान ने कहा है कि चार्जशीट उचित तरीके से यानी सिलसिलेवार ढंग से होनी चाहिए.
आफताब के वकील ने कही यह बात: आफताब अमीन पूनावाला ने अपने वकील एमएस खान के जरिए कहा है कि जो ई-चार्जशीट पुलिस की ओर से दी गई है वह पढ़ने में नहीं आ रही है. फुटेज भी ठीक नहीं है. ऐसे में आफताब के वकील ने कहा है कि चार्जशीट फोल्डर के हिसाब से और अलग पेन ड्राइव में फुटेज दिए जाएं.

आफताब ने मांगा पेंसिल और नोटबुक: अपनी एक और याचिका में आफताब ने उच्च शिक्षा के लिए पढ़ाई के सामान की मांग की है. आफताब ने साकेत कोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए कहा है कि उससे उच्च शिक्षा के लिए पेंसिल, नोटबुक दी जाए. इसके अलावा आफताब ने अपने एजुकेशनल सर्टिफिकेट और किताबें भी मुहैया कराना की गुहार लगाई है. उसका कहना है कि वो आगे की पढ़ाई पूरी करेगा. बता दें, आफताब पूनावाला फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है.
पुलिस ने दायर किया 6629 पन्नों का चार्जशीट: गौरतलब है कि श्रद्धा वालकर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने लंबी और गहन जांच पड़ताल के बाद आफताब के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया है. पुलिस ने करीब 6629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. बता दें, श्रद्धा वालकर की हत्या उसके ही लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने 18 मई, 2022 को की थी. हालांकि, इस हत्याकांड का खुलासा हत्या के तीन महीने बाद हुआ. पुलिस ने जब आफताब से पूछताछ की, तो उसने अपने गुनाह को कबूल करते हुए बताया कि उसने किस तरह से श्रद्धा के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर सभी सबूतों को मिटा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










