कर्नाटक में जारी है सत्ता संघर्ष? शिवकुमार ने खरगे से की मुलाकात, मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें तेज

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 Dec 2025 7:09 PM

विज्ञापन

शिवकुमार और सिद्धारमैया, फोटो पीटीआई

Shivakumar vs Siddaramaiah: कर्नाटक में सत्ता संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद एक बार फिर से मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं.

विज्ञापन

Shivakumar vs Siddaramaiah: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर उनसे मुलाकात की. दोनों नेताओं की बैठक को राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए चल रहे सत्ता संघर्ष से जोड़ कर देखा जा रहा है.

शिवकुमार ने अटकलों को किया खारिज

शिवकुमार ने हालांकि बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, उन्होंने किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा नहीं की और कांग्रेस कार्यसमिति की 27 दिसंबर को होने वाली बैठक के मद्देनजर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ केवल राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में केंद्र द्वारा मनरेगा की जगह पारित किए गए कानून के संबंध में अपने विचार साझा किए हैं. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने खरगे के साथ किसी अन्य मुद्दे पर चर्चा नहीं की है. उन्होंने कहा, ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है, मैं ऐसा नहीं करूंगा, फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है. सिद्धारमैया और मैंने कहा है कि हम आला कमान के फैसले का पालन करते हुए काम करेंगे, और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं.

क्या पार्टी कार्यकर्ता बने रहेंगे?

शिवकुमार से पूछा गया कि क्या वह पार्टी कार्यकर्ता बने रहेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उनका अभिप्राय पार्टी के आजीवन सदस्य बने रहना और संगठन की सेवा करना था, चाहे वह किसी भी पद या स्थिति पर हों. उन्होंने कहा, मैं पार्टी का आजीवन कार्यकर्ता हूं. पद चाहे जो भी हो, मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं. मैंने पार्टी कार्यकर्ता और अध्यक्ष दोनों के रूप में पार्टी का झंडा फहराया है. मैंने पार्टी के पोस्टर लगाए हैं, सफाई का काम किया है. मैंने कांग्रेस पार्टी के लिए सब कुछ किया है. मैं सिर्फ मंच पर बैठकर भाषण देने नहीं आया हूं. मैंने पार्टी के लिए हर काम किया है.

मैं ऐसे सवालों को जवाब नहीं दूंगा

उप मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि उन्हें उनकी मेहनत का इनाम कब मिलेगा, तो उन्होंने कहा, मैं ऐसे सवालों का जवाब नहीं दूंगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola