Ship Explosion In Kochi: केरल पोर्ट पर विस्फोट के बाद जहाज में आग लगी, नौसेना और तटरक्षक बल ने 18 को बचाया

Ship fire after Explosion
Ship Explosion In Kochi: केरल तट पर सिंगापुर के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज एमवी वान हाई 503 पर विस्फोट के बाद आग लग गई. जिसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश तेज कर दी गई. हादसे में चालक दल के 4 सदस्य लापता बताए जा रहे हैं, तो 5 घायल हो गए. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.
Ship Explosion In Kochi: कोलंबो से न्हावा शेवा जा रहे एमवी वान हाई 503 में डेक के नीचे विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई. हदसे में चालक दल के 4 सदस्य लापता हो गए और चालक दल के 5 सदस्य घायल हो गए. जहाज पर कुल 22 चालक दल के साथ कंटेनरयुक्त कार्गो था.
#WATCH | MV WAN HAI 503 on passage from Colombo to Nhava Sheva reported an explosion under deck in position 315, Kochi 130. 04 crew reported missing and 05 crew injured. The ship was carrying containerised cargo with a total crew of 22. CGDO on task diverted for assessment. ICGS… pic.twitter.com/HLCZRlKoAo
— ANI (@ANI) June 9, 2025
चालक दल के 18 सदस्यों को नौसेना और तटरक्षक बलों ने बचाया
केरल तट पर जलते हुए कंटेनर जहाज को छोड़कर निकले 18 चालक दल के सदस्यों को नौसेना और तटरक्षक बल ने बचा लिया. भारतीय तटरक्षक पीआरओ ने बताया, न्यू मंगलौर के पास आईसीजीएस राजदूत, कोच्चि के पास आईसीजीएस अर्नवेश और अगत्ती के पास आईसीजीएस सचेत को सहायता के लिए भेजा गया है.
भारतीय तटरक्षक बलों ने राहत और बचाव कार्य के लिए मोर्चा संभाला
भारतीय तटरक्षक ने बताया, आज लगभग 09:30 बजे, भारतीय तटरक्षक बल को सिंगापुर के झंडे वाले कंटेनर पोत वान हाई 503 से एक संकटकालीन चेतावनी प्राप्त हुई, जिसमें बेपोर तट से 88 समुद्री मील दूर, एक कंटेनर में विस्फोट और उसके बाद आग लगने के संबंध में बताया गया था. पोत 06 जून 25 को 22 चालक दल के सदस्यों के साथ श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह से भारत के मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह के लिए रवाना हुआ था, जिसका अनुमानित आगमन 9 जून को था। सूचना प्राप्त होने पर, आईसीजी एसेट्स को तुरंत मोड़ दिया गया और चालक दल के बचाव कार्यों जुट गए. 12:40 बजे तक, आग अन्य कंटेनरों तक फैल गई थी. चालक दल ने जहाज को छोड़ कर लाइफ राफ्टों पर चले गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










