Sambhal Raid : बिजली चोरी के आरोप में फंसे सपा सांसद जिया उर रहमान, बिजली विभाग ने छापा मारा

सपा सांसद जिया उर रहमान के घर छापा
Sambhal Raid : सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के आवास पर बिजली विभाग की टीम पहुंची. 2 बिजली के मीटरों में टेम्परिंग के सबूत पाए गए हैं.
Sambhal Raid : उत्तर प्रदेश के संभल में सुबह-सुबह बिजली विभाग की टीम पहुंची. इसके बाद वहां हड़कंप मच गया. टीम भारी पुलिस बल के साथ सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के आवास पर पहुंची. विभाग की ओर से कार्रवाई बिजली चेकिंग और नए स्मार्ट मीटर की रीडिंग जांचने को लेकर की गई. संभल के एसडीओ संतोष त्रिपाठी ने कहा,”बिजली का लोड गिनने का काम चला. पहली और दूसरी मंजिल के कुछ कमरे बंद थे.” राज्य बिजली विभाग के वरिष्ठ इंजीनियर डीके गुप्ता ने बताया, ”पांच लोगों की टीम सुबह जिया उर रहमान बर्क घर पर गई थी. वो चेकिंग नहीं करने दे रहे थे. उन्होंने जेई को धमकी भी दी, इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सांसद जिया उर रहमान बर्क के घर में लगे 2 बिजली के मीटरों में टेम्परिंग के सबूत पाए गए हैं. उनपर FIR दर्ज की जा रही है. कुछ दिन पहले बिजली विभाग ने सांसद के घर पुराने मीटर हटाए थे. उनको सील किया भी किया गया था. सांसद के घर के बिजली बिल में साल का रीडिंग जीरो दर्शा रहा था.
आवास की दूसरी मंजिल पर सीढ़ी के सहारे पहुंची बिजली विभाग की टीम
समाजवादी पार्टी सांसद के आवास पर पुराने बिजली मीटर को हटाया गया था. इसके बाद वहां दो नए स्मार्ट मीटर लगाए गए थे. विभाग की टीम इन मीटरों की जांच करने पहुंची और रीडिंग रिकॉर्ड की. बिजली विभाग की टीम सांसद के आवास की दूसरी मंजिल पर सीढ़ी के सहारे पहुंची. यहां बिजली का लोड चेक किया. टीम यह जांचने में जुटी कि उनके घर में बिजली का कितना यूज किया जा रहा है. कार्रवाई के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स के साथ पीएसी के जवान भी तैनात नजर आए. रैपिड एक्शन फोर्स का महिला दस्ता भी कार्रवाई के दौरान दिखा.
Read Also : Sambhal Violence : पत्थरबाजों के पोस्टर लगवाएगी योगी सरकार, नुकसान की करेगी वसूली
सपा सांसद के घर पर कार्रवाई का वीडियो आया
सपा सांसद के घर पर कार्रवाई का वीडियो सामने आया है. इसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. एजेंसी ने सुबह खबर दी कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत विभाग की एक टीम बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के साथ संभल में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के आवास पर पहुंची. राज्य विद्युत विभाग ने सांसद के परिसर में बिजली के यूज में अनियमितताओं की पहचान की. टीम मीटर रीडिंग करने और एसी, पंखे और अन्य बिजली इक्विपमेंट के लोड की जांच करने के लिए यहां आई.
Read Also : Sambhal Temple Video : गये थे बिजली चोरों को पकड़ने, मिल गया 46 साल पुराना मंदिर, भगवान शिव आए नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










