आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- हमारे पूर्वज समान, 40 हजार साल से हमारा DNA एक
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Nov 2022 7:15 PM
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि विज्ञान कहता है कि हम सबके पूर्वज समान हैं. डीएनए मैपिंग के आधार पर यह तथ्य रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज भले ही हमें अलग-अलग कहा जाता है लेकिन विज्ञान के मुताबिक, 40 हजार साल पहले जो अखंड भारत था. उनका डीएनए समान है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत का कहना है कि सबके पूर्वज समान हैं. उन्होंने कहा कि 40 हजार साल पहले जो भारत था, काबुल के पश्चिम से छिंदविन नदी की पूर्व तक और चीन की तरफ की ढलान से श्रीलंका के दक्षिण तक जो मानव समूह आज है उनका DNA 40 हजार साल से समान है. उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज समान हैं. बता दें, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान यह बात कही.
हम सबके पूर्वज समान- भागवत: अपने संबोधन में भागवत ने कहा कि विज्ञान कहता है कि हम सबके पूर्वज समान हैं. डीएनए मैपिंग के आधार पर यह तथ्य रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज भले ही हमें अलग-अलग कहा जाता है लेकिन विज्ञान के मुताबिक, 40 हजार साल पहले जो अखंड भारत था. उनका डीएनए समान है.
सबकी अपनी मान्यताएं- भागवत: अपने भाषण में संघ प्रमुख ने कहा कि 40 हजार साल पहले से हमारे पूर्व समान है. हमारे पूर्वजों ने ही हमें सब सिखाया है. उन्होंने कहा कि सबकी अपनी-अपनी पूजा है, मान्यताएं हैं. उन्होंने कहा कि उसपर बने रहें. सबकी अपनी-अपनी भाषा है, उसे बोलते रहे, अपनी भाषा के विकास को समृद्ध बनाने की कोशिश करते रहें. अपने खानपान और रीति-रिवाज का पालन करते रहें.
#WATCH सबके पूर्वज समान हैं, 40,000 वर्ष पहले से जो भारत था, काबुल के पश्चिम से छिंदविन नदी की पूर्व तक और चीन की तरफ की ढलान से श्रीलंका के दक्षिण तक जो मानव समूह आज है उनका DNA 40,000 वर्षों से समान है और तबसे हमारे पूर्वज समान हैं: RSS प्रमुख मोहन भागवत pic.twitter.com/Sqnm5ocUFT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2022
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि 40 हजार साल पहले से जो अखंड भारत था, वो काबुल के पश्चिम से छिंदविन नदी की पूर्व तक और चीन की तरफ की ढलान से, श्रीलंका के दक्षिण तक जो मनुष्यों समूह आज है, उन सबका डीएनए एक है. उनका 40 हजार साल से डीएनए एक समान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










