दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया उद्धव ठाकरे गुट को झटका, चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Nov 2022 5:02 PM
शिवसेना के दो धड़े में बंट जाने के बाद से ही दोनों खेमों के बीच कई मुद्दों पर विवाद छिड़ा हुआ है. दोनों धड़े पुरानी शिवसेना के चुनाव चिन्ह लेकर भी आमने-सामने हैं. विवाद बढ़ता देख चुनाव आयोग ने पुराने चिन्ह को फ्रीज कर दिया था. अब दिल्ली हाईकोर्ट ने इसपर अपना फैसला सुनाया है.
शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट को दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से जोरदार झटका लगा है. दरअसल, दिल्ली उच्च न्यायालय ने शिवसेना पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश के खिलाफ दायर उद्धव ठाकरे की याचिका खारिज कर दी है. साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग से कहा कि वह शिवसेना के दो धड़ों के बीच जारी विवाद पर जल्द से जल्द फैसला करे.
Delhi High Court dismisses Shiv Sena chief Uddhav Thackeray's plea challenging the Election Commission of India's (ECI) decision to freeze the election symbol of 'Bow and Arrow'.
— ANI (@ANI) November 15, 2022
चुनाव चिन्ह को लेकर आमने-सामने शिवसेना के दो धड़े: गौरतलब है कि शिवसेना के दो धड़े में बंट जाने के बाद से ही दोनों खेमों के बीच कई मुद्दों पर विवाद छिड़ा हुआ है. दोनों धड़े पुरानी शिवसेना के चुनाव चिन्ह लेकर भी आमने-सामने हैं. विवाद बढ़ता देख चुनाव आयोग ने पुराने चिन्ह को फ्रीज कर दिया था. उसकी जगह दोनों धड़ों को दूसरी चिन्ह आवंटित कर चुका है.
उद्धव गुट को दिल्ली हाईकोर्ट का झटका: चुनाव चिन्ह को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि जब तक चुनाव आयोग इस पर कोई फैसला नहीं ले लेता, आयोग के फैसले के मुताबिक ही नाम और चुनाव चिन्ह फ्रिज रहेगा. बता दें, बालासाहेब ठाकरे वाली पुरानी शिवसेना का चुनाव चिन्ह तीर-कमान है. जिसको लेकर उद्धव गुट और एकनाथ शिंदे गुट में घमासान छिड़ा है.
गौरतलब है कि, शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने तीर-कमान वाले चुनाव चिन्ह पर अपना दावा ठोकते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी. जिस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने यह फैसला किया. बता दें इससे पहले इस विवाद को सुलझाने के लिए चुनाव आयोग ने शिंदे गुट ढाल और तलवार का निशान दिया था वहीं, उद्धव ठाकरे को मशाल का चुनाव चिन्ह दिया था. लेकिन पुराने शिवसेना के चिन्ह को लेकर दोनों खेमों में लड़ाई जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










