Video : विजयादशमी पर मोहन भागवत ने ऐसे की शस्त्र पूजा, सामने आया वीडियो

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Oct 2025 8:02 AM

विज्ञापन

मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा

Video : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 साल पूरे हो गए हैं. इस अवसर पर विजयादशमी के दिन नागपुर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. समारोह का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शस्त्र पूजा करते नजर आ रहे हैं. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Video : महाराष्ट्र के नागपुर में विजयादशमी 2025 के अवसर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शस्त्र पूजा की. आरएसएस 100 साल पूरे कर रहा है. इस पूजा का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. पूर्व राष्ट्रपति कोविंद नागपुर में संघ के 100 साल पूरे होने पर आयोजित विजयादशमी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

नागपुर के रेशमबाग में इस कार्यक्रम में 21 हजार स्वयंसेवक शामिल होने की बात कही जा रही है. संघ ने अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने पर पूरे साल चलने वाले शताब्दी समारोह की रूपरेखा बनाई है, जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर यानी विजयादशमी से हो रही है. देखें शस्त्र पूजा का वीडियो.

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में संबोधित किया. उन्होंने कहा, “आज का विजयादशमी समारोह आरएसएस के 100 साल पूरे होने का प्रतीक है. नागपुर की पवित्र भूमि आधुनिक भारत के कुछ महान व्यक्तियों की यादों से जुड़ी है. डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और डॉ. भीम राव अंबेडकर भी इसमें शामिल हैं.”

यह भी पढ़ें : 100 Years of RSS : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की यात्रा कैसे बनी सुगम

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा,’आज से 100 साल पहले विजयादशमी के दिन ही समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी. लंबे कालखंड के दौरान असंख्य स्वयंसेवकों ने इस संकल्प को साकार करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. इसे लेकर मैंने अपने विचारों को शब्दों में ढालने का प्रयास किया है.‘

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola