Viral Video : न्यूयॉर्क में राम मंदिर, बजा गाना- बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं

Updated:
विज्ञापन
Viral Video : न्यूयॉर्क में राम मंदिर, बजा गाना- बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं

Viral Video : 42वीं एनवाईसी इंडिया डे परेड न्यूयॉर्क में निकाली गई जिसमें 18 फुट लंबे, नौ फुट चौड़े और आठ फुट ऊंचा राम मंदिर का प्रारूप नजर आया. देखें वीडियो

विज्ञापन

Viral Video : 42वीं एनवाईसी इंडिया डे परेड न्यूयॉर्क में निकाली गई जिसका वीडियो सामने आया है. कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, पंकज त्रिपाठी और जहीर इकबाल नजर आए. परेड शहर के मैडिसन एवेन्यू से ईस्ट 38वीं स्ट्रीट से ईस्ट 27वीं स्ट्रीट तक निकाली गई. इसमें सोनाक्षी सिन्हा ग्रैंड मार्शल थीं, जबकि अतिथियों में अभिनेता पंकज त्रिपाठी और सांसद मनोज तिवारी शामिल थे.

इंडिया डे परेड में राम मंदिर की झांकी भी देखी गई. शहर के चहल-पहल भरे नजारे के बीच हजारों लोग अपनी विरासत का जश्न मनाने के लिए पहुंचे थे. गौरव से लहराते भारतीय झंडे और ढोल की लयबद्ध थापों के बीच सब खुशी से झूम रहे थे. कार्निवल के दौरान सड़कों पर झांकियों की वजह से धार्मिक गीत बजाए गए. राम मंदिर की झांकी भी परेड का हिस्सा थी जिसको फूलों से सजाया गया था. 18 फुट लंबे, नौ फुट चौड़े और आठ फुट ऊंचे फ्लोट को बड़े पैमाने पर भारत में तैयार किया गया. इसे परेड में भाग लेने के लिए एयर कार्गो द्वारा भेजा गया था.

Read Also : Viral Video: देशभक्त कौवा का कारनामा देखकर आप रह जाएंगे दंग

राम मंदिर की झांकी के दौरान भक्तिमय गाना बज रहा था- बजाओ ढोल स्वागत में…

Read Also : Exclusive: ‘दिसंबर 2024 तक पूरी तरह तैयार हो जायेगा राम मंदिर’, प्रभात खबर से बातचीत में बोले चंपत राय

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola