Rajya Sabha Election 2024: यूपी और कर्नाटक में होगा खेला? जानें हिमाचल प्रदेश का हाल
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 27 Feb 2024 11:29 AM
rajya-sabha-election
Rajya Sabha Election 2024: यदि उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग होती है तो चुनाव का रिजल्ट कुछ अलग आ सकता है. जानें हिमाचल प्रदेश में किसकी हो सकती है जीत
Rajya Sabha Election 2024: देश के तीन राज्यों पर आज सबकी नजर टिकी हुई है. दरअसल,इस राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं. उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर वोटिंग होनी है जिसका रिजल्ट शाम तक जारी कर दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग की स्थिति बनती नजर आ रही है, जिसकी वजह से चुनाव के रिजल्ट पर असर पड़ सकता है. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां कांग्रेस उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है.
एक नजर में जानें ये
- 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं.
- 56 सीटों में से 12 राज्यों की 41 राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुनने का काम किया जा चुका है.
- राज्यसभा चुनाव के लिए सुबह नौ बजे वोटिंग शुरू हो जाएगी जो शाम चार बजे तक जारी रहेगी.
- वोटिंग के बाद शाम पांच बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी.
- चुनाव के परिणाम रात तक आने की उम्मीद है.
Raja Bhaiya: राजा भैया की पार्टी राज्य सभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों को देगी वोट, सपा को झटका
इन राज्यों में होगा रोचक मुकाबला
उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में चुनाव रोचक देखने को मिल सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों राज्यों में एक-एक सीट पर पेच फंसता दिख रहा है. उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए 11, वहीं कर्नाटक की 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार मैदान पर हैं. हिमाचल प्रदेश पर नजर डालें तो यहां 1 सीट पर 2 उम्मीदवार हैं, हालांकि प्रदेश में कांग्रेस के पास संख्याबल है जिससे वह मजबूत स्थिति में है.
कहां से कौन है उम्मीदवार
पहले बात उत्तर प्रदेश की करते हैं. यहां कुल 11 उम्मीदवार हैं. बीजेपी की ओर से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह के अलावा अमरपाल मौर्या, तेजपाल सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह, संगीता बलवंत, संजय सेठ चुनावी मैदान पर हैं. वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से जया बच्चन, आलोक रंजन और रामजी लाल सुमन चुनाव में उतरे हैं.
कर्नाटक की बात करें तो यहां कुल पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान पर हैं. कांग्रेस ने अजय माकन, सैयद नासीर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर को मैदान में उतारा हैं. बीजेपी की ओर से नारायण सा भांडगे को तो जेडीएस ने कुपेंद्र रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है.
हिमाचल प्रदेश में कुल 2 उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, बीजेपी ने हर्ष महाजन को चुनावी मैदान में उतारा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










