ePaper

राजनाथ सिंह ने संसद में बताया, पिछले 9 साल में 424 सैटेलाइट में से 389 दूसरे देशों के लिए किए गए लांच

Updated at : 21 Sep 2023 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने संसद में बताया, पिछले 9 साल में 424 सैटेलाइट में से 389 दूसरे देशों के लिए किए गए लांच

**EDS: VIDEO GRAB VIA SANSAD TV** New Delhi: Union Defence Minister Rajnath Singh in the Rajya Sabha during the special session of the Parliament, in New Delhi, Thursday, Sept. 21, 2023. (PTI Photo) (PTI09_21_2023_000195A)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्पेस क्षेत्र के विकास में पूर्व सरकारों का भी योगदान है. चंद्रयान-3 की सफलता पूरे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि दुनिया के कई देश भारत से अधिक संपन्न है और वे अभी भी चांद पर पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं.

विज्ञापन

चंद्रयान-3 की सफलता भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक सोच का परिणाम है. चंद्रयान-3 की सफलता देश में विकसित हो रहे वैज्ञानिक शिक्षा का परिणाम है. यह स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में बेहतर होती शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है. बुधवार को चंद्रयान तीन की सफलता को लेकर लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात कही.

स्पेस क्षेत्र के विकास में पूर्व सरकारों का भी योगदान : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्पेस क्षेत्र के विकास में पूर्व सरकारों का भी योगदान है. चंद्रयान-3 की सफलता पूरे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि दुनिया के कई देश भारत से अधिक संपन्न है और वे अभी भी चांद पर पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं. भारत दुनिया का पहला देश है जो चांद के दक्षिणी हिस्से पर उतरने में कामयाब रहा और इसमें इसरो के वैज्ञानिकों का अहम योगदान है. वैज्ञानिकों की कोशिश के कारण भारत स्पेस क्षेत्र में दुनिया के अव्वल देशों में शामिल हो गया है. उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में इसरो ने कुल 424 सैटेलाइट को लांच किया, जिसमें से 389 दूसरे देशों के थे. विदेशी देशों के सैटेलाइट लांच होने के कारण स्पेस क्षेत्र में भारत की पकड़ मजबूत हो रही है.

चीन पर सीना चौड़ा कर चर्चा के लिए तैयार

चंद्रयान-3 पर जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बयान दे रहे थे तो कांग्रेस की ओर से अधीर रंजन चौधरी चीन पर चर्चा कराने की मांग को लेकर टोका-टाकी करने लगे. रक्षा मंत्री लगातार इसे नजरअंदाज कर रहे थे. लेकिन चौधरी बीच-बीच में चीन पर चर्चा से भागने की बात कहते रहे और चीन पर चर्चा के लिए सरकार के पास हिम्मत नहीं होने की बात कही. यह बात सुनते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार के पास चीन पर चर्चा के लिए सीना चौड़ा कर चर्चा करने की हिम्मत है. चीन विवाद के इतिहास में जायेंगे तो कांग्रेस चर्चा नहीं कर पायेगी.

Also Read: Chandrayaan 3: इसरो ने जारी की लैंडर विक्रम की ताजा तस्वीर, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने ली फोटो

विज्ञापन
दिल्ली ब्यूरो

लेखक के बारे में

By दिल्ली ब्यूरो

दिल्ली ब्यूरो is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola