Chandrayaan 3: इसरो ने जारी की लैंडर विक्रम की ताजा तस्वीर, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने ली फोटो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Sep 2023 4:14 PM
Chandrayaan 3: इसरो की ओर से साझा की गई तस्वीर में चांद की सतह नीले, हरे और काले रंग की दिखाई दे रही है. इन्ही रोशनियों के बीत एक पीले रंग की भी रोशनी दिख रही है. इसी के बीच में एक पीले गोले में दिख रहा है, पीली रोशनी भी दिखाई दे रही है. इसी के पास चंद्रयान का लैंडर विक्रम भी दिख रहा है.
Chandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO, इसरो) ने चंद्रयान-3 के लैंडर की नयी तस्वीर साझा किया है. इस तस्वीर को चांद की कक्षा पर घूम रहे डुअल-फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर रडार (डीएफएसआर) उपकरण ने बीते छह सितंबर, 2023 को खींची थी. गौरतलब है कि 5 सितंबर 2023 को चांद के उस हिस्से में जहां लैंडर विक्रम स्थिर है वहां रात हो गई थी. ऐसे में अंधेरे में चंद्रयान-3 का लैंडर कैसा दिखता है. यह पता करने के लिए लैंडर के ऊपर से चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर को गुजारा गया. ऑर्बिटर में लगे खास कैमरे ने रात के अंधेरे में चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर ली.
इसरो की ओर से साझा की गई तस्वीर में चांद की सतह नीले, हरे और काले रंग की दिखाई दे रही है. इन्ही रोशनियों के बीत एक पीले रंग की भी रोशनी दिख रही है. इसी के बीच में एक पीले गोले में दिख रहा है, पीली रोशनी भी दिखाई दे रही है. इसी के पास चंद्रयान का लैंडर विक्रम भी दिख रहा है. इसरो ने जो फोटो शेयर की है उसमें तीन तस्वीरों को दिखाया जा रहा है. इनमें सबसे बाईं तरफ जो वर्टिकल फोटो है उसमें जो चौकोर खाने के अंदर ऐरो बनाकर दिखाया गया है ये वो जगह है जहां पर लैंडर उतरा था.
Chandrayaan-3 Mission | ISRO shares an image of the Chandrayaan-3 Lander taken by the Dual-frequency Synthetic Aperture Radar (DFSAR) instrument onboard the Chandrayaan-2 Orbiter on September 6, 2023. pic.twitter.com/P4A7f3Z46H
— ANI (@ANI) September 9, 2023
गौरतलब है कि चंद्रमा में रात होने कारण चंद्रयान-3 मिशन का विक्रम लैंडर फिलहाल स्लीप मोड में है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO, इसरो) ने 5 सितंबर को भी इसे स्लिप मोड में डाल दिया है. वहीं, लैंडर के स्लिप में जाने से दो दिन पहले ही रोवर प्रज्ञान सुप्तावस्था चला गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










