Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर एयरपोर्ट पर राजा हत्याकांड के आरोपी पर हमला, गुस्से में शख्स ने जड़ा चांटा, देखें Video

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Jun 2025 7:24 AM

विज्ञापन

Indore airport hit one accused

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के 4 आरोपियों को शिलांग पुलिस 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मामले की आगे की जांच के लिए शिलांग ले गई. लेकिन इंदौर एयरपोर्ट पर तब हंगामा हुआ, जब पुलिस आरोपियों को शिलांग लेकर जा रही थी. एयरपोर्ट पर एक शख्स ने आरोपियों पर अचानक हमला कर दिया.

विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर एयरपोर्ट के बाहर एक शख्स ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के एक आरोपी पर उस समय हमला करने की कोशिश की, जब उसे शिलांग पुलिस एयरपोर्ट के अंदर ले जा रही थी. गुस्से में शख्स ने एक आरोपी को चांटा जड़ दिया. हालांकि पुलिस ने आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर आगे बढ़ गई. हमला करने वाले शख्स का नाम सुशील लकवानी है. जब शख्य से हमला करने की वजह पूछी गई, तो उसने बताया, “मैंने उसे (राजा रघुवंशी मामले के एक आरोपी को) मारा है क्योंकि मैं इस बात से नाराज हूं कि इंदौर के एक निवासी की हत्या कर दी गई. उन्हें (आरोपियों को) फांसी पर लटका देना चाहिए. महिला ने पूरी प्लानिंग के साथ उस व्यक्ति की हत्या की.”

राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को ट्रांजिट हिरासत में भेजा गया

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में कथित तौर पर शामिल 23 वर्षीय आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 7 दिन के लिए मेघालय पुलिस की ट्रांजिट हिरासत में भेज दिया. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपियों में शामिल आनंद कुर्मी (23) को एक स्थानीय अदालत में पेश किया. कुर्मी को सोमवार को मध्यप्रदेश के सागर जिले से हिरासत में लिए जाने के बाद इंदौर लाया गया था.

मेघालय में हनीमून के दौरान हुई राजा रघुवंशी की हत्या

मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को लापता हो गए थे. राजा रघुवंशी का शव दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था. राजा रघुवंशी की सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के वास्ते मेघालय के लिए रवाना हुए थे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola