13, 17 और 18 गरज के साथ छीटें, फिर मौसम की करवट, बारिश-बर्फबारी के आसार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Feb 2026 3:58 PM
13, 17 और 18 फरवरी को बिगड़ सकता है मौसम
Rain Warning: पश्चिम हिमालयी इलाकों में दो-दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 13, 17 और 18 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग ने मुताबिक 17 और 18 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है.
Rain Warning: एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से, 13, 17 और 18 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसी दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 13, 16, 17 और 18 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी हो सकती है. आईएमडी ने बताया कि 16 से 18 फरवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में और 14 और 15 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.
कहां हो सकती है बारिश और बर्फबारी
13, 16 और 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर बारिश औऱ बर्फबारी की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 और 18 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना
13 से 15 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.
17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में बारिश का पूर्वानुमान है
16 और 17 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है.
न्यूनतम तापमान का अनुमान
- अगले 2 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है.
- उत्तर-पश्चिम भारत अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्लियस की बढ़ोतरी होगी.
- अगले 2 दिनों तक मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और अगले 5 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
- अगले 4 दिनों तक महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
- वहीं, अगले 4 दिनों में महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है.
- मौसम विभाग के मुताबिक 15 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
- 13 से 15 फरवरी के दौरान तटीय कर्नाटक में और 14 और 15 फरवरी को कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरी स्थिति रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










