अगले 36 घंटे इन 5 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, 28 से 31 मई तक वॉर्निंग, IMD का हाई अलर्ट

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Rain Havoc

Rain Havoc: देश के कई राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवा का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का अनुमान है कि 28 से लेकर 31 मई तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होती रहेगी. पश्चिमी तट केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा समेत तमिलनाडु में भारी से अति बारिश जारी रह सकती है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का भी क्षेत्र बन रहा है.

विज्ञापन

Rain Havoc: देश के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है. मानसून भी धीरे-धीरे पूरे भारत में फैल रहा है. दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश हो रही है. तेज हवाओं का दौर भी जारी है. IMD के मुताबिक 28 से 31 मई के दौरान केरल समेत 5 से ज्यादा राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

rain alert
Rain alert

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है. यह धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है. अगले 6 से 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

आईएमडी के मुताबिक आने वाले 36 घंटों में कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. महाराष्, कर्नाटक-तमिलनाडु के घाट वाले इलाके में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 29 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इसके कारण कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है.

Rain Alert
Rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आगे बढ़ते हुए मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र , कर्नाटक, बचे हुए तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और आंध्र प्रदेश में अपनी दस्तक दे दी है. कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है.

Heavy Rain Alert
सांकेतिक तस्वीर

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक मानसून ने बंगाल की खाड़ी के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों, मिजोरम के बचे हुए भाग, त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम के कुछ हिस्सों और मेघालय के कुछ हिस्सों में छा गया है, जोरदार बारिश हो रही है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

आने वाले 2 से 3 दिनों में मानसून मध्य अरब सागर के बचे हुए हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के बचे हुए भाग, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, समूचे पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ने का संभावना है. पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, उत्तर छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, पूर्वी गुजरात और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है. हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हो सकती हैं.

Rain Alert
Rain alert
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola