Rain Alert : अगले 5 दिनों तक होगी बरिश, मौसम विभाग का आया अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 May 2025 9:13 AM

विज्ञापन

weather forecast today

Rain Alert : पूर्वी भारत में लू चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. वहीं, उत्तर-पश्चिमी व मध्य भागों में बारिश और गरज की बात विभाग की ओर से की गई है. जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

विज्ञापन

Rain Alert : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पूर्वी भारत में गुरुवार से लू चल सकती है. वहीं, अगले पांच दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी व मध्य भागों में बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 11 मई तक पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश, गरज और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है. विभाग ने यह भी बताया कि  गुजरात में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है. विभाग के मुताबिक, मई में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान देखने को मिल सकता है लेकिन कभी-कभी आंधियों की वजह से गर्मी पिछले वर्ष के गंभीर स्तर तक नहीं पहुंचेगी.

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में आंधी व बारिश का दौर जारी रहने की संभावना

राजस्थान में आने वाले दिनों में आंधी व बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के दक्षिणी, पूर्वी तथा पश्चिमी भागों में आगामी तीन-चार दिन मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश तथा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से आंधी की संभावना है.

झारखंड में बढ़ेगी गर्मी

झारखंड में अभी मौसम कुछ ठंडा बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने 10 मई से हीट वेव की चेतावनी दी है. तीखी धूप और गर्म हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है. 10 मई को तीन जिलों में हीट वेव का असर दिखेगा, जबकि 11 से 13 मई तक छह जिलों में इसका प्रभाव पड़ने का अनुमान है. मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और सतर्क रहने की सलाह दी है.

बिहार में चलेगी लू

बिहार में मौसम विभाग ने 10 से 16 मई तक हीट वेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने की संभावना है, वहीं पछुआ हवाओं के प्रभाव के चलते प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है. अभी कई जिलों में हल्की से मौसम कूल बना हुआ है.

दिल्ली में बारिश की संभावना

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है. आईएमडी ने गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola