Rain Alert: 48 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश, IMD का अलर्ट, होली में कैसा रहेगा मौसम?

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Mar 2025 10:19 AM

विज्ञापन

Bihar Rain Alert

Rain Alert: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है. कई इलाकों में तेज हवा भी चलने का अनुमान है. दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश हो रही है.

विज्ञापन

Rain Alert: देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी बारिश का दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है.

Rain Alert
Rain alert

कई राज्यों में बारिश का दौर जारी

देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. सोमवार को तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बारिश हुई. इसके अलावा दक्षिण केरल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश दर्ज की गई. जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी हुई.

Rain Alert
Rain alert

राजस्थान में हो सकती है बारिश

आईएमडी के मुताबिक राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. नये पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर प्रदेश में दिख सकता है. इसके कारण 13 से 15 मार्च तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. उत्तर-पश्चिम और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. आईएमडी का अनुमान है कि दिल्ली समेत कई और इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं.

Rain Alert
Rain alert

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 13 और 14 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि तमिलनाडु में एक दो दिनों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. आंध्रप्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है. तिरुपति समेत कई इलाकों में मंगलवार को बारिश दर्ज की गई.

Rain Alert
Rain alert

अगले 24 घंटे में कहां होगी बारिश

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

Rain Alert
Rain alert
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola