Rain Alert: मुंबई सहित इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, IMD ने रेड अलर्ट जारी किया

heavy to very heavy rainfall in Mumbai
Rain Alert: मुंबई में सोमवार सुबह बारिश होने से निचले इलाके जलमग्न हो गए और सड़क यातायात, उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवा, मेट्रो रेल सेवाएं बाधित हुईं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में शहर और उपनगरों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.
Rain Alert: आईएमडी ने मुंबई, ठाणे और पालघर में भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट और रायगढ़ के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों के अनुसार मुंबई में सुबह आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में औसतन 95 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 58 और 75 मिमी बारिश दर्ज की गई. मंगलवार को दोपहर 3.31 बजे 4.21 मीटर का उच्च ज्वार आने की उम्मीद है, इसके बाद मंगलवार तड़के 3.31 बजे 3.44 मीटर का एक और उच्च ज्वार आ सकता है. रात 9.41 बजे 1.86 मीटर का निम्न ज्वार, जबकि मंगलवार को सुबह 9.10 बजे 1.33 मीटर का निम्न ज्वार आने का पूर्वानुमान है.
ट्रेन सेवाएं प्रभावित
अधिकारियों ने बताया कि शहर और उपनगरों में लगातार बारिश हुई, जिसमें बीच-बीच में भारी बारिश हुई और इससे कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया. मध्य और पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी देरी से चल रही हैं. कुछ यात्रियों ने दावा किया कि सुबह के व्यस्त समय में मध्य रेलवे की सेवाएं 20 से 30 मिनट देरी से चलीं. दोपहर में आजाद नगर स्टेशन पर ओवरहेड तारों पर प्लास्टिक शीट गिरने के बाद घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा लाइन पर मेट्रो सेवा कुछ समय के लिए बाधित रही. मुंबई मेट्रो वन ने ‘एक्स’ पर बताया, ‘‘अब सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं. तेज हवाओं के कारण, पास के एक निर्माण स्थल से एक प्लास्टिक शीट उड़कर आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के पास ओवरहेड इलेक्ट्रिकल लाइन पर गई थी, जिससे ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं.’’
22 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात में 16 से 22 जून तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










