13, 16, 18, 19 जनवरी को भारी बारिश, अगले 48 घंटे में पाला पड़ने की संभावना, इन राज्यों में करवट लेगा मौसम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Jan 2026 7:58 PM
भारी बारिश, कोल्ड वेव के साथ देश भर में कड़ाके की ठंड, फोटो- एआई
Rain Alert: देश भर में मौसम के तेवर तल्ख हैं. कड़ाके की सर्दी, शीतलहर, घना कोहरा और कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी ने परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का सितम जारी रह सकता है. एक नजर डालते हैं देशभर के मौसम पर.
Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है. कड़ाके की ठंड, भीषण शीतलहर और कोहरे के बीच कुछ इलाकों में बारिश ने परेशानी और बढ़ा दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में मौसम के तेवर और तल्ख हो सकते हैं. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान शीतलहर से भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5 से 6 दिनों के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों के दौरान कोल्ड डे की स्थिति रहने की बहुत संभावना है. वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश खत्म होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं.
इन राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश और पाला पड़ने की संभावना
देश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 से 19 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम से लेकर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 और 19 जनवरी को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं तमिलनाडु, केरल और माहे में 13 जनवरी को कुछ जगहों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 13 और 14 जनवरी को और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 जनवरी को पाला पड़ने की बहुत संभावना है.
इन राज्यों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रहने की बहुत संभावना है. अगले 5 से 6 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. अगले 2 दिनों के दौरान उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ठंडे दिन की स्थिति रहने की बहुत संभावना है.
किन इलाकों में और गिरेगा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. अगले 5 दिनों में धीरे-धीरे तापमान में 3 से 5 °C का इजाफा हो सकता है.
अगले 3 दिनों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी.
अगले 48 घंटों के दौरान गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.
देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.
घने कोहरे, कोल्ड वेव और शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 15 जनवरी तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है.
19 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
17 से 20 जनवरी के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है.
जम्मू, हिमाचल प्रदेश में 16 जनवरी, उत्तराखंड में 18 जनवरी, बिहार में 17 जनवरी तक सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है.
उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 13 और 14 जनवरी कोल्ड डे की स्थिति रहने की बहुत संभावना है.
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कई हिस्सों में 14 और 15 जनवरी को शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति रह सकती है.
Also Read: Aaj ka Mausam : इन 3 राज्यों में होगी बारिश, 18 जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










