Rain Alert: फिर मंडरा सकते हैं आफत के बादल, इन इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना, तेज हवा की भी चेतावनी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Dec 2025 6:34 PM

विज्ञापन

Heavy Rain Warning

Rain Alert: देश के कई राज्यों में जोरदार सर्दी पड़नी शुरू हो गई है. शीत लहर से लोगों का बुरा हाल है. हालांकि कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले दो तीन दिनों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी […]

विज्ञापन

Rain Alert: देश के कई राज्यों में जोरदार सर्दी पड़नी शुरू हो गई है. शीत लहर से लोगों का बुरा हाल है. हालांकि कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले दो तीन दिनों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने संभावना जताई है कि बंगाल की खाड़ी और उत्तर तमिलनाडु के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र फिर से दक्षिण चेन्नई की ओर मुड़ सकता है. इसके कारण चेन्नई सहित चार जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

चार जिलों में भारी बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने अपडेट में बताया कि तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके साथ ही भारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास, उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के नजदीक बना गहरा दबाव लगभग स्थिर बना हुआ है. यह उत्तर तमिलनाडु–पुडुचेरी तट से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों में इसके धीरे-धीरे दक्षिण-पश्चिम की ओर मुड़ने और कमजोर होकर एक दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की प्रबल संभावना है.

2 और 3 दिसंबर को भारी बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में आगामी दिनों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है. 2 दिसंबर को उत्तरी तटीय तमिलनाडु में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 3 दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार है. वहीं दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 2 दिसंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. केरल में 2 और 3 दिसंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

चेन्नई में तेज हवा के साथ बारिश

इससे पहले सोमवार की रात चेन्नई में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूट कर गिर गईं. कई हिस्सों में भारी जलभराव हो गया है. शहर और उसके उपनगरों में सुबह से लगातार बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटों में एन्नोर में सबसे अधिक 26 सेंटीमीटर, जबकि पल्लिकरणई में सबसे कम 10.5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. (इनपुट भाषा)

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

Also Read: Heavy Rain Cold Wave Warning: अगले 48 घंटे भारी बारिश, 3-7 दिसंबर तक शीतलहर की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola