ePaper

Rain Alert: 13,14,15,16 दिसंबर तक बारिश के साथ तूफानी हवा की संभावना, इन राज्यों में कोल्ड वेव अलर्ट

Updated at : 11 Dec 2025 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert

Rain Alert

Rain Alert: देश के कई इलाकों में आगामी दिनों में मौसम करवट ले सकता है. कड़ाके की सर्दी के बीच कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 से 13 दिसंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और उत्तर आंतरिक ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर जारी रह सकती है. 11 और 12 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी शीतलहर की स्थिति रह सकती है. उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी-शीतलहर के साथ कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर, पश्चिम भारत समेत देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई इलाकों में घना कोहरा भी जम रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. आईएमडी के ताजा अपडेट में कहा गया है कि 13 से 16 दिसंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है. 14 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार हैं.

कई इलाकों में बारिश के साथ तूफानी हवा (Rain Alert With Thunderstorm )

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि अगले 7 दिनों के दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 11 और 12 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. वहीं 13 से 16 दिसंबर के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जाहिर की है.

13 दिसंबर तक जारी रह सकती है शीतलहर

  • मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि मध्य और आस-पास के पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में 13 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम के कुछ इलाकों में 11 से 15 दिसंबर के दौरान कोहरा छाए रहने की संभावना है.
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तर पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 से 13, उत्तराखंड और ओडिशा में 11 और 12, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 13 से 15 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है.
  • 13 दिसंबर तक मध्य भारत और आस-पास के इलाकों में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है.
  • 11 से 15 दिसंबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है. 11 से 13 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तर-पूर्वी यूपी, 11 और 12 दिसंबर को उत्तराखंड और ओडिशा, 13 से 15 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप रहेगा.

न्यूनतम तापमान का अनुमान

अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं अगले 3 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और उसके बाद कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. अगले 2 दिनों के लिए मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. अगले 3 दिनों तक महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस के इजाफे की संभावना है.

Also Read: Kal Ka Mausam: 72 घंटे में एक्टिव हो सकता है नया पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में बारिश के आसार, कड़ाके की पड़ेगी सर्दी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola