Weather Forecast: 10 से 14 दिसंबर तक कोल्ड वेव और कोहरे का प्रकोप, 48 घंटे में और गिरेगा पारा, आईएमडी का अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Dec 2025 4:11 PM

विज्ञापन

Weather Forecast

Weather Forecast: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में सर्दी में और इजाफा होगा. अगले 48 घंटों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 10 दिसंबर, ओडिशा में 10 और 11, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 से 13 और असम-मणिपुर में 10 से 14 दिसंबर तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है.

विज्ञापन

Weather Forecast: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में शीतलहर का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि मध्य और उससे सटे पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में शीतलहर की स्थिति जारी रहने की बहुत संभावना है और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में 12 दिसंबर तक शीत लहर का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 10 दिसंबर, ओडिशा में 10 और 11, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 से 13 और असम-मणिपुर में 10 से 14 दिसंबर तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. मध्य भारत और आस- पास के पूर्वी ईस्ट और उत्तर-दक्षिण भारत में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

  • 10 दिसंबर हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर और कोहरा
  • 10 और 11 दिसंबर को ओडिशा
  • 10 से 13 दिसंबर के दौरान पूर्वी-उत्तर भारत
  • 10 से 14 दिसंबर के दौरान असम और मणिपुर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

न्यूनतम तापमान का अनुमान

  • मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में उत्तर-पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.
  • अगले 3 दिनों तक मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने और उसके बाद अगले 4 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है.
  • अगले 4 दिनों तक महाराष्ट्र में कम से कम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है और उसके बाद के 3 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
  • अगले 7 दिनों में भारत के बाकी हिस्सों में कम से कम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

घना कोहरा और कोल्ड वेव की चेतावनी

  • 10 से 12 दिसंबर के दौरान पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक, तेलंगाना में कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थित जारी रह सकती है.
  • 10 दिसंबर को विदर्भ, 11-12 दिसंबर को हरियाणा और मराठवाड़ा में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रह सकती है.
  • 10 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाके, 10 और 11 को ओडिशा, 10 से 13 दिसंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और 10 से 14 दिसंबर के दौरान असम और मणिपुर में घना कोहरा रहने की संभावना है.

आईएमडी ने जारी की चेतावनी

  • 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
  • 11 और 12 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 30-40 kmph की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.
  • 13 14 दिसंबर को आंधी-तूफान, बिजली और तेज हवा (30-40 kmph) चलने की संभावना है.

Also Read: Kal ka Mausam : इन राज्यों में अब छाएगा घना कोहरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola