Rain Alert: दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश का आफत, 26,27,28 को मचा सकता है कोहराम

(सांकेतिक फोटो)
Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है. बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन जनजीवन पर असर भी डाला है. बिहार में पिछले 10 दिनों से बारिश का दौर जारी है। आज 30 जिलों में वर्षा की संभावना जताई गई है. जिनमें पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है.
Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम का रुख तेजी से बदल रहा है. बिहार, यूपी और दिल्ली-एनसीआर में बारिश, आंधी और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन वज्रपात और तूफान से जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी की आशंका जताया है.
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 30 जिलों में वर्षा की संभावना
बिहार में पिछले 10 दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और आज (सोमवार) को लेकर मौसम विभाग ने लगभग 30 जिलों में वर्षा की संभावना जताई है.भारी वर्षा की चेतावनी वाले जिले पूर्णिया,अररिया,कटिहार और किशनगंज है. इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर में 125 साल का बारिश रिकॉर्ड टूटा
राजधानी दिल्ली में मौसम का तीखा बदलाव देखने को मिल रहा है. शनिवार देर रात आए तूफान और जोरदार बारिश ने 125 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. वहीं रविवार सुबह भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश दर्ज की गई.
मॉनसून की जल्दी दस्तक
इस बार दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून 8 दिन पहले आ सकता है. अनुमान है कि 14 जून से 23 जून के बीच कभी भी मॉनसून प्रवेश कर सकता है, जबकि सामान्यत यह 25 जून के आसपास आता है.
उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया है. जहां एक ओर बिहार में वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी है वहीं दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश और तेज आंधी ने गर्मी से राहत जरूर दी है लेकिन सावधानी भी जरूरी हो गई है.
यह भी पढ़ें.. Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर को मिल रहा है पूरी दुनिया का साथ, पाकिस्तान की खुल रही पोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










