राहुल गांधी की सुरक्षा को भेदना कितना मुश्किल? Z प्लस सिक्योरिटी में रहते हैं कमांडो

Rahul Gandhi
लोकसभा में राहुल गांधी के द्वारा दिए गए बयान के बाद हंगामा मचा हुआ है. दक्षिणपंथी संगठन उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं. जानें कैसी रहती है नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा
लोकसभा में राहुल गांधी के द्वारा दिए गए बयान पर जमकर हंगामा हुआ. पीएम मोदी के साथ-साथ सत्ता पक्ष के सांसदों ने भी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर जोरदार हमला किया. इस बीच खुफिया सूचना मिली है कि दक्षिणपंथी संगठन मामले को लेकर हंगामा कर सकते हैं. यह सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है. खबरों की मानें तो लोकल पुलिसकर्मियों के अलावा अर्धसैनिक बलों की एक प्लाटून को भी राहुल गांधी के आवास के पास तैनात किया गया है. इस बीच आइए जानते हैं कि नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा कैसी रहती है.

राहुल गांधी को मिली है Z प्लस सिक्योरिटी
इस बार कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 99 सीट मिली जिसके बाद राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है. इस पद को ग्रहण करने के बाद उन्हें कई तरह की सुविधा दी है. उनकी सुरक्षा को भी बढ़ाया गया है. अब राहुल गांधी Z प्लस सिक्योरिटी में रहते हैं. जेड-प्लस सिक्योरिटी एसपीजी कवर के बाद सबसे हाई लेवल की सुरक्षा होती है. इसमें सीआरपीएफ कमांडो के साथ 55 कर्मी शामिल होते हैं, जो 24×7 सुरक्षा प्राप्त शख्स के साथ रहते हैं. यदि खुफिया सूचनाओं के आधार पर जरूरत पड़ी तो शख्स को एनएसजी कमांडो के रूप में अतिरिक्त सुरक्षा भी दी जाती है. सुरक्षा कवर में बुलेटप्रूफ गाड़ियां और तीन शिफ्ट में एस्कॉर्ट भी उपलब्ध रहता है. विपक्ष के नेता के रूप में राहुल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिला है. संसद भवन में उन्हें कार्यालय और स्टाफ भी मिला है.
Read Also : अग्निवीर अजय कुमार के परिवार को किया जा चुका है 98.39 लाख रुपये का भुगतान, राहुल गांधी ने कहा था झूठ बोल रहे हैं राजनाथ सिंह

क्यों बढ़ाई गई राहुल गांधी के आवास के बाहर की सुरक्षा
बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर सोमवार को लोकसभा में हंगामा हुआ. इसके बाद सूचना मिली कि दक्षिणपंथी संगठनों के कार्यकर्ता हंगामा कर सकते हैं. इसके बाद मध्य दिल्ली में कांग्रेस नेता के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी. खुफिया सूचना मिली कि तख्तियां या होर्डिंग लेकर राहुल गांधी के आवास के बाहर हंगामा किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










