राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी कहा, वैक्सीन के निर्यात पर लगे रोक- वैक्सीनेशन गंभीर समस्या उत्सव नहीं
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Apr 2021 2:43 PM
उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा, केंद्र की लापरवाही के कारण वैक्सीनेशन का कार्यक्रम कमजोर पड़ रहा है. वैक्सीन के उत्पादन पर ध्यान दें सभी सुविधाएं दें ताकि वैक्सीन के उत्पादन में वृद्धि हो सके. राहुल गांधी ने कहा, जिस रफ्तार से वैक्सीन लग रहा है अगर यही स्पीड कायम रही तो देश की 75 फीसदी आबादी को वैक्सीनेशन देने में कई सालों का वक्त लग जायेगा.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में कोरोना वैक्सीन के निर्यात पर रोक लागने की मांग करते हुए लिखा है, देश में वैक्सीन की जरूरत है . राज्य में ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन दी जाये. देश में जिस तरह से वैक्सीन की मांग बढ़ रही है यह एक गंभीर समस्या है उत्सव नहीं है.
बढ़ते कोरोना संकट में वैक्सीन की कमी एक अतिगंभीर समस्या है, ‘उत्सव’ नहीं-
अपने देशवासियों को ख़तरे में डालकर वैक्सीन एक्सपोर्ट क्या सही है?केंद्र सरकार सभी राज्यों को बिना पक्षपात के मदद करे।
हम सबको मिलकर इस महामारी को हराना होगा।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 9, 2021
उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा, केंद्र की लापरवाही के कारण वैक्सीनेशन का कार्यक्रम कमजोर पड़ रहा है. वैक्सीन के उत्पादन पर ध्यान दें सभी सुविधाएं दें ताकि वैक्सीन के उत्पादन में वृद्धि हो सके. राहुल गांधी ने कहा, जिस रफ्तार से वैक्सीन लग रहा है अगर यही स्पीड कायम रही तो देश की 75 फीसदी आबादी को वैक्सीनेशन देने में कई सालों का वक्त लग जायेगा.
इस चिट्ठी में उन्होंने तत्काल निर्यात पर रोक लगाने की मांग की है. देश में जिन्हें वैक्सीन की जरूरत है उन्हें पहले वैक्सीन मिलनी चाहिए. वैक्सीनेशन के समय सर्टिफिकेट और उसमें लगी तस्वीर से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि वैक्सीनेशन के अभियान को गंभीरता से और तेजी से आगे बढ़ाया जाये.
Also Read: 84 देशों में वैक्सीन भेज चुका है भारत, डॉ हर्षवर्धन ने कहा- देश में कम हो रहा है मृत्यू दर
राहुल गांधी ने कहा, हम सभी को मिलकर इस महामारी से लड़ना है. राहुल गांधी ने कई चुनावी सभाओं में इस पर चिंता जाहिर की थी कि राज्य में कोरोना वैक्सीन खत्म हो रही है. इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, देश में वैक्सीन की कमी नहीं है हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है औऱ राज्यों को भी स्टॉक दिया जा रहा है. हम आपूर्ति भी बढ़ा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










