84 देशों में वैक्सीन भेज चुका है भारत, डॉ हर्षवर्धन ने कहा- देश में कम हो रही है मृत्यु दर

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Apr 2021 2:49 PM

विज्ञापन

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बैठक की है. ग्रुफ ऑफ मिनिस्टर के साथ हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बैठक में टेस्टिंग पर जोर देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हमारी क्षमता एक दिन में 13 लाख से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग की है. देश में अबतक 25 करोड़ से ज्यादा लोग टेस्ट करा चुके हैं.

विज्ञापन

भारत अबतक 84 से ज्यादा देशों को वैक्सीन दे चुका है. देश में कोरोना के मामले भले बढ़ रहे हैं लेकिन अब भी 149 ऐसे जिले हैं, जहां पिछले सात दिनों में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने यह बातें ग्रुफ ऑफ मिनिस्टर के साथ हुई बैठक में बतायी, उन्होंने यहां यह भी जानकारी दी कि पिछले हफ्ते सिर्फ एक दिन में 43 लाख लोगों को वैक्सीन दिया गया. यह एक बड़ा रिकार्ड है.

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बैठक की है. ग्रुफ ऑफ मिनिस्टर के साथ हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बैठक में टेस्टिंग पर जोर देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हमारी क्षमता एक दिन में 13 लाख से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग की है. देश में अबतक 25 करोड़ से ज्यादा लोग टेस्ट करा चुके हैं.

Also Read: कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ बढ़ रही है रेमडेसिविर की कालाबाजारी, एक दवा की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये

ग्रुप ऑफ मिनिस्टर (GoM) की यह 24वीं थी. बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉ.एस.जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी और ​अश्विनी कुमार चौबे मौजूद थे. इस बैठक में हर्षवर्धन ने बताया कि देश में मृत्यु दर कम हो रही है.

Also Read: सीआरपीएफ जवान की वापसी में बस्तर के ताऊजी ने निभायी अहम भूमिका, घोर नक्सल इलाके में भी है खूब सम्मान

इस वक्त देश की मृत्यू दर 1.28% है. देश में स्वास्थ्यकर्मचारियों का आंकड़ा देते हुए उन्होंने बताया कि । 89 लाख से ज़्यादा कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ मिल चुकी है. 54 लाख से ज़्यादा हेल्थकेयर वर्कर दूसरी डोज भी ले चुके हैं. भारत अबतक 84 देशों में वैक्सीन निर्यात कर चुका है जिसमें वैक्सीन की 6.45 करोड़ डोज़ शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola