Rahul Gandhi Video: 'मैं राजा नहीं हूं, राजा बनना भी नहीं चाहता', राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा?
Published by : Neha Kumari Updated At : 02 Aug 2025 12:51 PM
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi Video: वार्षिक कानूनी सम्मेलन में राहुल गांधी ने संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं को नारेबाजी करने से रोकते हुए कहा, "मैं राजा नहीं हूं, न ही राजा बनना चाहता हूं." देखिए वीडियो.
Rahul Gandhi Video: नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार को कांग्रेस की ओर से वार्षिक कानूनी सम्मेलन का आयोजन किया गया. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कार्यक्रम के दौरान वकीलों को संबोधित किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो” कहते हुए नारेबाजी शुरू कर दी. जिस पर राहुल गांधी ने उन्हें रोकते हुए कहा कि “मैं राजा नहीं हूं. राजा बनना भी नहीं चाहता हूं. मैं राजा की अवधारणा के खिलाफ हूं.”
यह भी पढ़े: Delhi Railway Station Tragedy: यात्री का सामान गिरने से नई दिल्ली स्टेशन पर मच गई भगदड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










