Rahul Gandhi Attack On PM Modi: ‘पीएम मोदी करने लगेंगे भरतनाट्यम’, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर किया कटाक्ष, तो तमतमा उठी बीजेपी

दरभंगा में रैली को संबोधित करते राहुल गांधी
Rahul Gandhi Attack On PM Modi: बिहार के दरभंगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद बयान दे दिया. उन्होंने कहा- भीड़ में से अगर 200 लोगों ने पीएम मोदी से डांस करने को कहा तो वो मंच पर डांस करने लगेंगे. राहुल गांधी ने यमुना और छठ को लेकर भी बयान दिया. जिसपर बीजेपी गुस्से से तमतमा उठी और राहुल गांधी पर पलटवार किया.
Rahul Gandhi Attack On PM Modi: बिहार के दरभंगा में लोकसभा नेता राहुल गांधी ने कहा, “पीएम मोदी ने कहा कि वह छठ के लिए यमुना में स्नान करेंगे. मैंने पिछली बैठक में कहा था कि हम चुनाव के दौरान पीएम मोदी से कुछ भी करवा सकते हैं. अगली बैठक में, अगर भीड़ में से 200 लोग पीएम मोदी को वोट के बदले मंच पर नाचने के लिए कहेंगे, तो नृत्य शुरू हो जाएगा. पीएम मोदी मंच पर भरतनाट्यम करना शुरू कर देंगे. उन्होंने एक नाटक का मंचन किया और भारत की सच्चाई दिखाई… यमुना में गंदा पानी है. अगर कोई इसे पीता है, तो वह या तो बीमार हो जाएगा या मर जाएगा. कोई भी अंदर नहीं जा सकता. पानी इतना गंदा है कि अगर आप इसमें प्रवेश करते हैं, तो आप बीमार हो जाएंगे या संक्रमण हो जाएगा. लेकिन मोदी ने नाटक किया. उन्होंने वहां एक छोटा सा तालाब बनाया. वे आपको चुनाव के लिए कुछ भी दिखा देंगे. पीछे से एक पाइप लगाया जाता है. इसमें साफ पानी डाला जाता है. समस्या यह हुई कि किसी ने पाइप की फोटो ले ली.”
छठ महापर्व को ड्रामा बताकर राहुल गांधी ने आस्था पर किया हमला : सुधांशु त्रिवेदी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “राहुल गांधी अपनी विदेश यात्राओं में भारत के बारे में गलत सूचना फैलाते हैं. और अब उन्होंने सबसे बड़े त्योहार छठ पूजा के लिए ‘गंदा पानी’ और ‘ड्रामा’ जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया… राहुल गांधी ने आदत से मजबूर होकर हर व्यक्ति की आस्था पर हमला करते हुए निंदनीय बयान दिया है. बिहार के लोग स्तब्ध और आक्रोशित हैं. यह पहली बार नहीं है. इससे पहले, उन्होंने प्रयाग महाकुंभ के लिए ‘गंदा पानी’ शब्द का इस्तेमाल किया था. श्री राम जन्मभूमि उद्घाटन उनके लिए ‘नाच गाना’ था. और अब वह छठ महापर्व को ड्रामा कह रहे हैं. यह भारतीय और बिहारी संस्कृति के प्रति उनके अनादर की भावना को दर्शाता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










