अमित शाह को राहुल गांधी का जवाब-हमें उन्हें सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं, वे इस्तीफा दें

Updated:
विज्ञापन

संसद भवन परिसर में राहुल गांधी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को संसद के परिसर में कहा कि विपक्ष को पार्लियामेंट में होम मिनिस्टर का लेक्चर सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं. हम यह जानना चाहते हैं कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर लाठी चार्ज का आदेश किसने दिया था? किसके आदेश से स्टूडेंट्‌स पर पैलेटगन चलाया गया.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी इन सवालों का जवाब चाहती है. अगर यह सबकुछ अमित शाह के आदेश से हुआ है, तो हम उनसे इस्तीफे की मांग करते हैं. उन्हें अविलंब अपना इस्तीफा देना चाहिए. अगर यह सबकुछ उनके आदेश से नहीं हुआ है, तब भी उन्हें तुरंत अपना इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि वे नाकाबिल हैं.

विज्ञापन


अमित शाह के अंदर संसद आने की हिम्मत नहीं है

राहुल गांधी ने कहा कि संसद से अमित शाह पूरे 20 दिन से गायब हैं. वे रोज यहां आते हैं, लेकिन सदन में आने की उनकी हिम्मत नहीं है. हमें उन्हें सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं रखते हैं. गांधी ने कहा कि शाह की इमेज का गुब्बारा फुला दिया गया था और उसमें गैस भरने की आखिरी कोशिश की गई थी लेकिन गुब्बारा फूट गया.

अमित शाह ने सदन में जवाब देने की बात कही

गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद भवन परिसर में कहा कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष चर्चा के लिए तैयार नहीं है. वे सिर्फ हंगामा चाहते हैं. अमित शाह ने कहा कि हम आज से ही चर्चा के लिए तैयार हैं और सभी प्रश्नों का जवाब मैं दूंगा, ताकि देश के सामने सच्चाई आ सके.

ये भी पढ़ें : 'हर सवाल का जवाब देने को तैयार', अमित शाह ने विपक्ष को दी चुनौती- आप तय करें चर्चा करनी है या हंगामा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola