असम-अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी से तनाव, आदिवासी नेता ने की बातचीत से समाधान की अपील

Updated:
विज्ञापन

असम-अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी से तनाव (Photo/X)

असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर गोलीबारी की घटना के बाद तनाव बढ़ गया है. इस मुद्दे पर आदिवासी नेता भावेज मिरी ने बातचीत से समाधान निकालने की अपील की है.

विज्ञापन

Assam Arunachal border Firing: असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में फायरिंग की घटना हुई थी. जिसमें 11 लोग घायल हुए हैं. इस पर ट्राइबल माइग्रेंट्स प्रोटेक्शन कमेटी (TMPK) के सदस्य भावेज मिरी ने गोलीबारी की निंदा करते हुए कहा कि सीमा विवाद का समाधान बातचीत के जरिए होना चाहिए.

गोलीबारी के बाद बढ़ गया तनाव

दरअसल, असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी के बाद तनाव बढ़ गया है. धेमाजी जिले के मिंगमांग इलाके में हुई घटना में असम के 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गई है.

भाईचारा बनाए रखने की अपील की

मिरी ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच पहले भी सीमा विवाद होते रहे हैं, लेकिन बंदूकों का इस्तेमाल बेहद खतरनाक है. उन्होंने अरुणाचल के लोगों से आपसी सम्मान और भाईचारा बनाए रखने की अपील की. मिरी ने कहा कि असम में अरुणाचल के लोगों से जुड़ी घटनाओं में असम के लोग उनके समुदाय की पहचान किए बिना उनके साथ खड़े होते हैं और उसी तरह के सम्मान और व्यवहार की उम्मीद अरुणाचल के लोगों से भी है.

ये भी पढ़ें: VIDEO : प्रशांत किशोर ऐलान: बांकीपुर को बनाएंगे मॉडल विधानसभा, 10 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने की तैयारी, वीडियो में जानिए पूरी कहानी

दोषियो पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि असम के मुख्य सचिव और DGP अरुणाचल प्रदेश के अधिकारियों के संपर्क में हैं. उन्होंने घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही है. मुख्यमंत्री ने इसे दोनों राज्यों के स्थानीय लोगों के बीच हुआ स्थानीय विवाद बताया और कहा कि स्थिति को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने के प्रयास जारी हैं.


विज्ञापन
दीपक कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola