Rahul Gandhi Poonch Visits: पुंछ पहुंचते ही Christ School क्यों गए राहुल गांधी? जानें इस सवाल का जवाब
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 May 2025 1:14 PM
Rahul Gandhi Poonch Visits: राहुल गांधी पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से मिलने जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे. मुलाकात का वीडियो कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. इसमें गांधी लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. राहुल Christ school क्यों गए? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब.
Rahul Gandhi Poonch Visits: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तानी सेना द्वारा सीमा पार से की गई गोलाबारी के पीड़ितों से मिलने के लिए शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले पहुंचे. वे पुंछ पहुंचते ही Christ school क्यों गए? इस सवाल का जवाब सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दिया. उन्होंने लिखा–राहुल जी पुंछ पहुंचते ही Christ school क्यों गए? क्योंकि इसी स्कूल में पढ़ने वाले 12 साल के दो जुड़वा भाई बहन उरबा फातिमा और जेन अली पाकिस्तान की गोलीबारी में मारे गए थे. इन दोनों के साथ क्लास में पढ़ने वाले बाकी बच्चे परेशान हैं, दुखी हैं- राहुल जी ने उनसे बात की, उनके बिछड़ गए दोस्तों की बात की, उनको ढांढस बंधाया, उनमें एक उम्मीद जगाई. बच्चों के पिता अभी भी जम्मू में ICU में भर्ती हैं.

आतंकवादी हमले के बाद राहुल गांधी का दूसरा दौरा
लोकसभा में विपक्ष के नेता का पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद से केंद्र शासित प्रदेश का यह दूसरा दौरा था. इस आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे. कांग्रेस ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में राहुल लोगों से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में वे बच्चों से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं. देखें वीडियो.
LoP Shri @RahulGandhi visited Christ school in Poonch and met students affected by Pakistan's cross-border shelling.
— Congress (@INCIndia) May 24, 2025
📍J&K pic.twitter.com/vd8sldUC6b
राहुल गांधी ने आतंकवादी हमले में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए 25 अप्रैल को श्रीनगर का दौरा किया था. उन्होंने उस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और कई हितधारकों से भी मुलाकात की थी. कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि गांधी शनिवार सुबह जम्मू हवाई अड्डे पहुंचे और सीमा पार से की गई गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का दौरा करने तथा शोकसंतप्त परिवारों से मिलने के लिए हेलीकॉप्टर से पुंछ रवाना हुए.
पाकिस्तान द्वारा गोले दागे जाने, मिसाइल और ड्रोन हमलों में 28 लोग मारे गए
पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर छह मई की देर रात सटीक हमले किए थे. इसके बाद से पुंछ सेक्टर में गोलाबारी बढ़ गई थी. पाकिस्तान द्वारा सात से 10 मई के बीच जम्मू-कश्मीर में तोप से गोले दागे जाने, मिसाइल और ड्रोन हमलों में 28 लोग मारे गए, जिनमें से 13 अकेले पुंछ जिले में मारे गए और 70 से अधिक घायल हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










