Watch: अचानक पहलवानों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, सीखे कई पैंतरे, जानें क्या हुई बात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर जब हरियाणा के झज्जर जिले में एक अखाड़े में पहुंचे तो वहां मौजूद पहलवान दंग रह गए. उन्होंने वहां बजरंग पुनिया समेत पहलवानों के एक समूह से मुलाकात की.
Rahul Gandhi Meet Wrestlers : कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर जब हरियाणा के झज्जर जिले में एक अखाड़े में पहुंचे तो वहां मौजूद पहलवान दंग रह गए. उन्होंने वहां बजरंग पुनिया समेत पहलवानों के एक समूह से मुलाकात की. झज्जर जिले के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के अनुसार, राहुल गांधी तड़के छारा गांव में ‘वीरेंद्र अखाड़ा’ पहुंचे और बाद में उन्होंने पुनिया सहित अन्य पहलवानों से बातचीत की. राहुल गांधी की पहलवानों से मुलाकात भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को लेकर जारी विवाद की पृष्ठभूमि में हुई है.
#WATCH | Haryana: Congress MP Rahul Gandhi reaches Virender Arya Akhara in Chhara village of Jhajjar district and interacts with wrestlers including Bajrang Poonia. pic.twitter.com/j9ItihwVvP
— ANI (@ANI) December 27, 2023
वहां के कोच ने बातचीत के क्रम में बताया कि उन्हें मालूम ही नहीं था कि राहुल गांधी वहां आने वाले है. वे लोग वहां प्रैक्टिस कर रहे थे तभी अचानक उन्होंने देखा कि बजरंग पुनिया के साथ राहुल गांधी वहां पहुंचे. बता दें कि यह गांव पहलवान दीपक पुनिया का है. बता दें कि दीपक और बजरंग पूनिया ने इसी वीरेंद्र अखाड़े से अपनी कुश्ती शुरू की थी. इस दौरान राहुल ने पहलवानों के अखाड़े में पहुंचकर उनकी कसरतों और उनके करियर में हो रही समस्याओं के बारे में जाना. राहुल के इस दौरे में उनके साथ बजरंग पूनिया भी दिखाई दिए, जोकि कुश्ती संघ के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के मुख्य चेहरों में शामिल हैं. इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि राहुल के साथ पहलवानों की बात सुनी.
#WATCH | Haryana: On Congress MP Rahul Gandhi visits Virender Arya Akhara in Chhara village of Jhajjar district, Wrestling Coach Virendra Arya says, "Nobody told us that he's coming. We were practicing here and he came all of a sudden…He reached here around 6:15 am…He did… pic.twitter.com/j0eLrEz1zX
— ANI (@ANI) December 27, 2023
दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट ने मंगलवार को अपना खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार प्रधानमंत्री को लौटाने का फैसला किया और कहा कि जब पहलवान न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो ऐसे सम्मान निरर्थक हो गए हैं. फोगाट का यह फैसला ओलंपिक पदक विजेता पुनिया और खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह यादव द्वारा अपने पद्म श्री पुरस्कार लौटाने और रियो खेलों की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक द्वारा 21 दिसंबर को डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के रूप में संजय सिंह के चुने जाने के बाद खेल से संन्यास लेने की घोषणा के कुछ दिनों बाद आया है.
Also Read: Wrestlers Protest: पहलवानों के सड़क के बजाय कोर्ट में लड़ाई लड़ने के ऐलान पर बृजभूषण शरण सिंह ने कही ये बात#WATCH | Haryana: On Congress MP Rahul Gandhi visits Virender Arya Akhara in Chhara village of Jhajjar district, Wrestler Bajrang Poonia says, "He came to see our wrestling routine…He did wrestling…He came to see the day-to-day activities of a wrestler." pic.twitter.com/vh0aP921I3
— ANI (@ANI) December 27, 2023
संजय सिंह, बृजभूषण सिंह शरण के करीबी सहयोगी बताए जाते हैं और पहलवान नहीं चाहते थे कि भाजपा सांसद का कोई करीबी डब्ल्यूएफआई में पदाधिकारी बने. फोगाट, पुनिया और मलिक ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. खिलाड़ियों ने बृजभूषण के खिलाफ इस साल की शुरुआत में जंतर-मंतर पर कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया था.
#WATCH | Haryana: Congress MP Rahul Gandhi leaves from Virender Arya Akhara in Chhara village of Jhajjar district after interacting with wrestlers including Bajrang Poonia and others. pic.twitter.com/Amx713pfeG
— ANI (@ANI) December 27, 2023
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya kumar
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




