'देश में कानून का राज.. अपमान करेंगे तो होगी कार्रवाई', कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Mar 2023 2:22 PM

विज्ञापन

रवि शंकर प्रसाद ने पूरे मामले को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है. रवि शंकर ने कहा कि कोर्ट में क्या बोले राहुल गांधी कि मुझे दया की जरूरत नहीं है. सत्य मेरा हथियार और अहिंसा उसे पाने का तरीका इसपर रविशंकर ने कहा कि क्या कांग्रेस को अदालत के फैसले पर भी विश्वास नहीं हैं.

विज्ञापन

मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात की सूरत कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है. कोर्ट के फैसले के बाद पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस बयानबाजी कर रही है. कई कांग्रेस नेताओं ने तो यहां तक कह दिया कि न्यायपालिका, सीबीआई, ईडी पर दबाव है और उनका दुरुपयोग किया जा रहा है. वहीं, अब बीजेपी के नेताओं की ओर से भी कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है.

पूर्व केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने पूरे मामले को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है. रवि शंकर ने कहा कि कोर्ट में क्या बोले राहुल गांधी कि मुझे दया की जरूरत नहीं है. सत्य मेरा हथियार और अहिंसा उसे पाने का तरीका इसपर रविशंकर ने कहा कि क्या कांग्रेस को अदालत के फैसले पर भी विश्वास नहीं हैं. उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि क्या सत्य अहिंसा का मतलब अपमान करना है. रवि शंकर ने कहा कि देश में कानून का ही राज चलेगा. राहुल ने मोदी सरनेम का अपमान किया है. उन्हें सजा मिलनी चाहिए.

जा सकती है संसद सदस्यता: गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मोदी सरनेम पर आपत्तिजनक टिप्पणी साल 2019 में किया था. चार साल पुराने उनके बयान पर आज कोर्ट ने फैसला सुनाया है. सूरत सेशन कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई. हालांकि फिलहाल कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है, लेकिन दो साल की सजा होने की वजह से उनकी लोकसभा सदस्यता पर संकट मंडराने लगा है,. ऐसे में अगर राहुल गांधी को ऊपरी अदालत से राहत नहीं मिलती है तो हो सकता है कि उन्हें अपनी सदस्यता गंवानी पड़ जाए.

कानून के अनुसार इसके खिलाफ लड़ेंगे- खरगे: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी पर उनकी कथित ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी को लेकर दायर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी पाए जाने पर कहा कि उन्हें जमानत मिल गई है. हम शुरू से ही जानते थे क्योंकि वे जज बदलते रहे. हम कानून, न्यायपालिका में विश्वास करते हैं और हम कानून के अनुसार इसके खिलाफ लड़ेंगे.

Also Read: नशे की हालत में विमान में मचा रहे थे उत्पात, क्रू मेंबर समेत यात्रियों से की बदसलूकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola