नशे की हालत में विमान में मचा रहे थे उत्पात, क्रू मेंबर समेत यात्रियों से की बदसलूकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Mar 2023 12:03 PM

विज्ञापन

इंडिगो की दुबई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6ई 1088 में यात्रा कर रहे दो यात्रियों को चालक दल की कई चेतावनियों के बावजूद जहाज पर नशे की हालत में देखा गया और उन्होंने शराब का सेवन जारी रखा. उन्होंने मौखिक रूप से चालक दल और सह-यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया.

विज्ञापन

हाल के दिनों में फ्लाइट में बदसलूकी के काफी मामले सामने आये. बदसलूकी करने वाले को सजा भी दी गई है, लेकिन इसके बाद भी यह सिलसिला बदस्तूर जारी है. ताजा मामला दुबई से मुंबई आ रही एक इंडिगो फ्लाइट में सामने आया है. फ्लाइट में दुबई से आ रहे दो यात्रियों ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया. दोनों यात्री इतने नशे में थे कि उन्होंने क्रू मेंबर के साथ-साथ अन्य यात्रियों के साथ बदसलूकी भी की.

दोनों यात्री गिरफ्तार: विमान में बदसलूकी मामले में दोनों यात्रियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में एयरलाइन ने मुंबई पुलिस को सूचित किया था. मुंबई पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार यात्रियों के नाम दत्तात्रेय बापरडेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा हैं. गौरतलब है कि इससे पहले भी दो बार इंटरनेशनल फ्लाइट में बदसलूकी का मामला देखने को मिला था, जब नशे की हालत में एक यात्री ने महिला के ऊपर पेशाब कर दिया था.

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज: नशे की हालत में विमान में हंगामा और बदसलूकी करने वाले दोनों इंडिगो यात्रियों को पुलिस ने आईपीसी की धारा 336 और विमान नियमों की धारा 21,22 और 25 के तहत नशे में होने और चालक दल के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस के डीसीपी दीक्षित गेदाम ने बताया कि दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था लेकिन धाराएं जमानती होने के कारण उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई थी. आगे की जांच चल रही है.

गौरतलब है कि इंडिगो की दुबई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6ई 1088 में यात्रा कर रहे दो यात्रियों को चालक दल की कई चेतावनियों के बावजूद जहाज पर नशे की हालत में देखा गया और उन्होंने शराब का सेवन जारी रखा. उन्होंने मौखिक रूप से चालक दल और सह-यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया. अनियंत्रित व्यवहार के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मचारियों को सौंप दिया गया. नजदीकी पुलिस स्टेशन इंडिगो में शिकायत दर्ज की गई है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola